Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
खेल-जगत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 27 सितम्बर 2023,   नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसके शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल कर भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 27 सितंबर को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का निर्णायक मैच खेला जाना है। राजकोट में खेले जाने वाले इस मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ी चौंकाने वाली खबर दी है। तीसरे वनडे मैच के लिए भारत के पांच खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे। कप्तान रोहित ने बताया कि कुछ खिलाड़ी वायरल से पीड़ित है जबकि कुछ खिलाड़ी घर लौट गए हैं।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के 13 खिलाड़ियों में से ही प्लेइंग-11 चुनी जाएगी। कप्तान रोहित ने बताया कि शुभमन गिल को आराम दिया गया है। वहीं, पहले दो वनडे मैच में खेलने वाले मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पांड्या पर्सनल कारण के चलते अपने घर लौट गए हैं। अक्षर पटेल भी मैच के लिए उपलब्ध नहीं है। कप्तान रोहित ने आगे कहा कि कुछ खिलाड़ी वायरल की चपेट में आ गए हैं, जिससे वह तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे और इस मामले में हम कुछ नहीं कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली की वापसी होगी। पहले दो वनडे मैच में आराम मिलने के बाद कप्तान रोहित शर्मा तीसरे वनडे में कप्तानी करेंगे।

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया। तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला गया था, जिसमें भारत ने 99 रन से जीत हासिल की, जबकि पहली वनडे मैच भारत ने 5 विकेट से जीता था। भारतीय टीम की नजरें राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे मैच में जीत हासिल कर कंगारू टीम का सूपड़ा साफ करने पर होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!