Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
देश

उत्तरी कश्मीर में बीते आठ वर्षों में अब तक की सबसे बड़ी आतंकी घुसपैठ

श्रीनगर, : आकाश ज्ञान वाटिका 21 सितम्बर मंगलवार 2021- उत्तरी कश्मीर में बीते आठ वर्षों में अब तक की सबसे बड़ी आतंकी घुसपैठ हुई है। नियंत्रण रेखा के साथ सटे उड़ी (बारामुला) सेक्टर में तकरीबन 10 आतंकियों ने दो दिन पहले घुसपैठ की है। हालांकि, सेना की ओर से आतंकियों की संख्या के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। वहीं उड़ी सेक्टर में आज मंगलवार को भी मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहीं।

अलबत्ता, घुसपैठियों की तलाश में सैन्य अभियान सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। तलाशी अभियान में पैरा कमांडो का एक दस्ता भी शामिल है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उड़ी और बारामुला के विभिन्न हिस्सों में इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवा बंद कर दी है। यह कदम घुसपैठियों उनके स्थानीय संपर्कों, गाइडों और उन्हेंं छिपाने वालों के बीच किसी भी संपर्क को ठप करने व अफवाहों पर रोक के लिए उठाया गया है।

गत रविवार की तड़के उड़ी सेक्टर में अंगूरी पोस्ट के इलाके में स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के एक दल ने घुसपैठ का प्रयास किया था। इसके बाद हुई मुठभेड़ में एक जवान जख्मी हो गया था। आतंकी जंगल और बारिश की आड़ में भाग निकले थे। सेना के अधिकारियों ने कहा कि उड़ी सेक्टर से कश्मीर के अंदरूनी इलाकों की तरफ आने वाले सभी प्रमुख रास्तों व नालों में भी विशेष नाके लगाए गए हैं। जहां घुसपैठ हुई है, उस पूरे इलाके मेें घेराबंदी है। सेना अपने खोजी कुत्तों की भी मदद ले रही है। उड़ी के अग्रिम इलाकों में स्थित बस्तियों मेें संदिग्ध तत्वों और आतंकियों के पुराने गाइडों की भी निगरानी की जा रही है।

सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने भी उड़ी में सैन्य अभियान की पुष्टि की है। हालांकि, सेना ने उड़ी में घुसपैठ कर आए आतंकियों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घुसपैठियों की संख्या करीब 10 है। इस सेक्टर में बीते सात-आठ वर्षों में अब तक की यह सबसे बड़ी घुसपैठ है। सेना के मुताबिक घुसपैठ रविवार की तड़के हुई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो घुसपैठ शनिवार 18 सितंबर को हुई होगी, क्योंकि 2016 में 18 सितंबर की सुबह ही लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने उड़ी ब्रिगेड मुख्यालय पर हमला किया था।

सूत्रों के मुताबिक हो सकता है कि आतंकी एलओसी पर गश्त करने वाले किसी भारतीय सैन्य दल या फिर किसी अग्रिम चौकी पर हमला करने की फिराक में छिपे बैठे हों और सेना के जवानों ने उन्हेें देख लिया हो। इसके बाद ही आतंकियों व जवानों के बीच एक छोटी मुठभेड़ हुई होगी।

संघर्ष विराम समझौते के बाद दो बार घुसपैठ : इस वर्ष फरवरी में पाकिस्तानी सेना द्वारा एलओसी पर संघर्ष विराम समझौते के बाद गुलाम कश्मीर की तरफ से उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर आतंकियों की यह घुसपैठ की दूसरी कोशिश है। इससे पूर्व जून मेें बांडीपोरा में एलओसी पर घुसपैठ हुई थी। घुसपैठ करने वाले तीनों आतंकी अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए हैं

पुंछ में एक साथ कई स्थानों पर तलाशी अभियान : पुंछ जिले के मंगनाड़ टाप के जंगली इलाकों में संदिग्ध देखे जाने के बाद सोमवार को सुबह से ही पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन ने एक साथ कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जंगली इलाकों को खंगाला गया। सुरक्षाबलों को देगवार सेक्टर में रविवार को नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती इलाकों में संदिग्ध देखे जाने की खबर मिली थी। तब से ही तलाशी अभियान चल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!