Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भूस्खलन से अवरूद्ध सड़क और बाढ नियंत्रण का तीव्र रिस्पांस टाइम सुनिश्चित हो : जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 24 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। ‘भूस्खलन से अवरूद्ध सड़क और बाढ नियंत्रण का तीव्र रिस्पांस टाइम सुनिश्चित हो’, यह निर्देश जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कैम्प कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेसिंग से जुड़े विभिन्न उप जिलाधिकारियों, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सिंचाई विभाग और नगर निकाय के अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिये कि चकराता, कालसी, त्यूनी, लाखामण्डल, नागथात और मसूरी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून काल में भूस्खलन के चलते सड़क मार्ग अवरूद्ध होने की समस्याएं अधिक होती हैं, जिसको तेजी से सुचारू करने के लिए पहले से ही उचित लोकेशन में जेसीबी, और अन्य उपकरणों सहित पर्याप्त मानवीय और अन्य संसाधन तैनात कर दिये जाय, जिससे अवरूद्ध सड़क मार्ग को खोलने का रिस्पांस टाइम तीव्र हो सके। लैण्डस्लाइड के लिए अधिक सभांवित क्षेत्र में 100 मीटर आगे और 100 मीटर पीछे साईन बोर्ड लगा हो जिसमें जेसीबी आपरेटर के साथ-साथ लो.नि.वि के अधिशासी अभियन्ता का मोबाईल, नम्बर भी अंकित हो, जिससे सड़क अवरूद्ध होने पर तत्काल सम्पर्क किया जा सके। पहाड़ी सड़क मार्गों में बैरियर व पब्लिक सूचना पट ऐसे स्थान पर लगायें जहां पब्लिक के लिए जलपान इत्यादि की भी व्यवस्था हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिये कि मौसम विभाग की भारी बरसात की पूर्व चेतावनी के समय कालसी-चकराता-त्यूनी मार्ग पर रात के समय आवागमन बैरियर लगाकर रोका जाय, ताकि भूस्खलन से कोई अप्रिय घटना न घटे। उन्होंने सभी उप जिलाधिकरियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ नियंत्रण कक्ष व चौकी में लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग  व सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों के दूरभाष न० सहित उनके द्वारा विभिन्न प्वांईट पर तैनात किये गये संसाधनों का भी विवरण रखें। इसके अतिरिक्त बाढ़ चौकियाँ में 24 घण्टे के लिए सिंचाई विभाग के एक कार्मिक की तैनाती भी करें।मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क के गड्डे व पेचवर्क ठीक कर दिये जाय तथा जहां पर पानी अवरूद्ध होने की संभावना हो वहां पर आवश्यकतानुसार नाली बना ली जाय अथवा तीव्र ढाल बनाया जाय। साथ ही नगर निगम और समस्त नगर पालिका परिषदों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नदी, नालों, नालियों और विभिन्न सम्पर्क मार्गों की नियमित सफाई करते रहें, जिससे जलभराव की समस्या ना रहे। इसके अतिरिक्त सभी निकाय अपने-अपने क्षेत्रों में वार्डवार नियमित रूप से फाॅगिंग करेंगे, चूने का छिड़काव करते रहेंगे और एण्टी डेंगू अभियान को लगातार चलायमान बनाये रखेंगे। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को रिस्पना व बिन्दाल नदियों की सफाई करने को कहा ताकि पानी की सुगम निकासी सुनिश्चित हो सके । स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ नगर निगम को निर्देशित किया कि गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अनिवार्य रूप से डेंगू के 70 प्रतिशत् मामले कम आयें, ऐसे प्रयास किये जाय।
इस दौरान कैम्प कार्यालय में अपर जिलाधिकारी वि/रा बीर सिंह बुदियाल तथा विभिन्न क्षेत्रों से उप जिलाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न खण्ड के अधिशासी अभियन्ता व नगर निगम के अधिशासी अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!