Breaking News :
>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

पेट्रोल-डीजल के बाद अब बढ़े CNG के भी दाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अप्रैल 2022, सोमवार, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के लाखों वाहन चालकों को सोमवार को महंगाई का तिहरा झटका लगा है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम एक साथ बढ़ाए गए हैं। सीएनजी के दामों में तो एक ही बार में 2 रुपये 50 पैसे का इजाफा किया गया है, जिससे वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक ओर जहां तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमशः 40-40 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है, वहीं इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सोमवार से सीएनजी के दाम भी प्रति किलो बढ़ा दिए हैं। आइजीएल के मुताबिक, सीएनजी के दाम में सोमवार सुबह 2 रुपये 50 पैसे प्रति किलो का इजाफा किया गया है, जिसके बाद दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत 64 रुपये 11 पैसे प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले  सीएनजी के दाम 60 रुपये 81 पैसे प्रति किलोग्राम थे और अब इजाफे के दाम 64.11 रुपये हो गए हैं। आइजीएल ने वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में उछाल को इस कीमत वृद्धि का कारण बताया है।

नए दाम सोमवार सुबह से ही लागू हो गए हैं। पिछले एक महीने के दौरान सीएनजी की कीमतों में यह सातवीं वृद्धि है और इस दौरान कुल मिलाकर दरें लगभग 7 रुपये प्रति किलो बढ़ गई हैं। वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में उछाल के कारण सीएनजी व पीएनजी की कीमतों में यह वृद्धि हुई है।

गजियाबाद में पेट्रोल और डीजल में 40-40 पैसे महंगा हुआ जिसके बाद इनकी कीमत क्रमशः 103.66 रुपये प्रति लीटर और 95.22 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि सीएनजी 64.14 रुपये प्रति किलो है।

इससे पहले पिछले सप्ताह शुक्रवार को भी सिर्फ दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 80 पैसे प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई थी, वहीं गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद और दिल्ली में पाइप्ड नेचुरल गैस के दाम  में 5 रुपये 85 पैसे एससीएम तक की बढ़ोतरी की गई है। 

तेल विपणन कंपनियों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया है।मिली जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 40-40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद दिल्ली में अब पेट्रोल 103 रुपये और 81 पैसे हो गया है, जबकि डीजल 95 रुपये 7 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है।

दिल्ली में फिलहाल सीएनजी की कीमत 64.11 रुपये से हो गई है, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के भाव 63.38 रुपये किलो हैं। इसके अलावा, गुरुग्राम में यह 69.17 रुपये किलो पर उपलब्ध है। सीएनजी की कीमत विभिन्न शहरों में अलग-अलग है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!