Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
देश

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार : हलचल तेज, श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने दिया इस्तीफा

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जुलाई 2021, बुधवार, नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम को होने वाला है। इससे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर विस्तार को लेकर अहम बैठक हुई।

गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगे।

इस बीच श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया और अनुप्रिया पटेल की जगह तय मानी जा रही है। पढ़ें मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से जुड़ी हर जानकारी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले पीएम आवास पर बैठक संपन्न। पीएम आवास से निकले नारायण राणे, पशुपति पारस, आरसीपी सिंह। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सर्बानंद सोनोवाल, जीके रेड्डी, किरेन रिजिजू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पुरुषोत्तम रूपाला और अनुप्रिया पटेल भी रवाना।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति भवन में शाम छह बजे होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए मंत्रियों से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें अपनी उम्मीदों से अवगत कराना चाहेंगे। इस बार मोदी सरकार में महिला मंत्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। अनुप्रिया पटेल के अलावा दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, हरियाणा की सांसद सुनीता दुग्गल और कर्नाटक की सांसद शोभा करंदलाजे को कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है।

मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, उत्तर प्रदेश के अपना दल अपना दल प्रमुख अनुप्रिया पटेल प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच गए हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मीनाक्षी लेखी, सर्बानंद सोनोवाल, पुरुषोत्तम रूपाला, निसिथ प्रमाणिक, आरसीपी सिंह और पशुपति पारस  7, लोक कल्याण मार्ग पर मौजूद हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद हैं।

केंद्रीय मंत्रीमंडल में फेरबदल से पहले प्रधानमंत्री मोदी से मिलने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल अपने आवास से रवाना हुए।

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने आवास से निकले। उनके आवास के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ दिखी।

दिल्ली में बुधवार शाम केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार होने से कुछ घंटे पहले निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने अपने बेटे प्रवीण निषाद के लिए जगह की मांग की है, जो संत कबीर नगर से भाजपा सांसद हैं। संदेश में संजय निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 160 से अधिक विधानसभा सीटों पर निषाद समुदाय का प्रभाव है। अगर अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्रालय में शामिल किया जा सकता है, तो प्रवीण निषाद भी जगह के हकदार हैं। 2019 में भाजपा को 40 सीटों पर निषाद वोट मिले। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से बात कर ली है और अब फैसला भाजपा को करना है।

माना जा कहा है कि मंत्रिमंडल में 20 नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश व बिहार को बड़ा हिस्सा मिलेगा। ओबीसी मंत्रियों की संख्या बढ़कर 25 पर पहुंच सकती है। इसके अलावा केंद्र सरकार में ब्यूरोक्रेट और टेक्नोक्रेट का प्रतिनिधित्व बढ़ सकता है।सरकार में शिक्षित और युवा सदस्यों को मौका दिया जाएगा।

सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया का आना तय माना जा रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिजली मंत्री आरके सिंह और केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ऐसे मंत्री हैं, जो पहले ब्यूरोक्रेसी का हिस्सा रहे हैं। मंत्रिमंडल में 81 मंत्री हो सकते हैं। अभी 28 पद सरकार में खाली हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!