Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कूर्माञ्चल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के होली मिलन कार्यक्रम में दिखी देवभूमि की अनुपम संस्कृति की मनोहारी छटा

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, २२ मार्च २०२१, सोमवार, देहरादून। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी कूर्माञ्चल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद देहरादून द्वारा होली मिलन का रंगारग कार्यक्रम बड़े ही उल्लास एवं आनन्दमय माहौल के बीच मनाया गया। २1 मार्च दोपहर 1 बजे होल्यारों, कलाकारों एवं अथितियों के आगमन के साथ प्रारम्भ हुए रंगारंग, मनमोहक कार्यक्रमों एवं देवभूमि की अनुपम संस्कृति के मनोहारी छटा के बीच कब समय बीता और शाम के 5 बजे पता ही नहीं चला।

कूर्माञ्चल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद देहरादून के आज के इस होली मिलन समारोह की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक हरबंस कपूर द्वारा की गयी। मुख्य अथिति के रूप में कैबिनेट मंत्री एवं कूर्माञ्चल परिषद के संरक्षक गणेश जोशी, अति विशिष्ट अथिति प्रबंध निदेशक उत्तराखंड जैविक बोर्ड विनय कुमार एवं विशिष्ट अथिति देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, आयुर्वेद भारत गुरु सम्मान से पुरस्कृत डॉ० योगिराज निर्वाण देव महाराज व कलाकारों एवं उपस्थित अथितियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस समारोह में चार चाँद लगा दिए।

[box type=”shadow” ]

[/box]

[box type=”shadow” ][/box]

कूर्माञ्चल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद देहरादून के भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ पद्म वृक्ष में चीर बंधन एवं तत्पश्चात रंग छिड़काव के साथ आध्यात्मिक चीर बंधन गीत, ‘कैले बांधे चीर हो रघुराजा……….. एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। कूर्माञ्चल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद देहरादून की अलग अलग शाखाओं से आये संस्कृति-प्रेमी महिला एवं पुरुष कलाकारों ने अलग अलग अंदाज़ में बैठकी, खड़ी होली गायन के साथ ही नृत्य एवं कुमाँऊनी गानों के माध्यम से देवभूमि की संस्कृति की जो अनुपम छठा बिखेरी उसने सभागार में उपस्थित समस्त जनों को आनन्दित एवं प्रफुल्लित कर डाला। कार्यक्रम के दौरान अपनी पहचान रंगमंच के कलाकारों के द्वारा कुमाऊँनी खड़ी होली शानदार प्रस्तुति पेश की गई।

[box type=”shadow” ]

[/box]

[box type=”shadow” ]

[/box]

[box type=”shadow” ][/box]

[box type=”shadow” ]

 

कूर्माञ्चल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के महासचिव चंद्रशेखर जोशी एवं सांस्कृतिक सचिव बबिता शाह लोहानी का संचालन एवं उत्साह देखते ही बनता था। परिषद की टीम का हर कोई सदस्य उल्लास के साथ एक सुव्यवस्थित मनमोहक होली मिलन कार्यक्रम पेश करने में हर संभव प्रयासरत दिखाई दिए। कलाकारों की अथक मेहनत के साथ ही साथ व्यवस्था में लगे हर एक व्यक्ति की कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई दे रही थी।

कार्यक्रम के मुख्य अथिति कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को होली के शुभकामनायें दी एवं देवभूमि की संस्कृति एवं सभ्यता के संरक्षण एवं संबर्द्धन के लिए परिषद् द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की। विदित रहे कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी परिषद के संरक्षक हैं, जिनकी अत्यधिक सहयोग परिषद को मिलता रहता है। इस अवसर पर गणेश जोशी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को भी याद करते हुए कहा कि इस भवन को बनने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक द्वारा परिषद को समय समय पर दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए उनका आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरबंस कपूर एवं मेयर सुनियल उनियाल गामा ने भी सभी को होली की हार्दिक शुभकामनायें दी एवं परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

[/box]

[box type=”shadow” ]कार्यक्रम के दौरान परिषद की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दो महिलाओं बबिता शाह लोहानी एवं लीला बिष्ट को स्व० त्रिवेणी देवी नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

[/box]

कार्यक्रम के दौरान परिषद के महासचिव के द्वारा अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार प्रकट कर सम्मान किया गया। क्रायक्रम की समाप्ति पर होली का प्रसाद वितरित किया गया।

[box type=”shadow” ][/box]

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!