Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

कूर्मांचल परिषद देहरादून द्वारा 3 दिवसीय दीपावली मेला-2021 का भव्य शुभारम्भ कपड़े पर ऐंपण उकेरने के साथ हुआ

  • 30 अक्टूबर को गेरू विस्वार से ऐंपण, 31 अक्टूबर को दीपावली मेला

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अक्टूबर 2021, शनिवार, देहरादून। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं विकास परिषद देहरादून द्वारा 3 दिवसीय दीपावली मेले का आगाज कूर्मांचल भवन जीएमएस रोड देहरादून में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्व समाजसेवी गढ़ी सागर गुरुंग द्वारा किया गया।

कूर्मांचल परिषद के 3 दिवसीय मेले के प्रथम दिवस कूर्मांचल परिषद की सभी शाखाओं से महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़ भाग लिया तथा फेब्रिरिक कलाकृति (कपड़े पर ऐंपण)।

केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव बबिता शाह लोहनी ने बताया कि आज, 23 अक्टूबर 2021 को कपड़े में ऐंपण प्रतिभागियों ने बनाई गई। अब 30 अक्टूबर 2021 को को गेरू और विस्वार से ऐंपण चित्रकला बनाई जाएगी तथा 31 अक्टूबर 2021 को 11:00 बजे से दीपावली मेला शुरू होगा, जिसमें विभिन्न खाने के स्टाल, सांस्कृतिक झाँकी तथा दीपावली-21 “प्रधान-प्रधानी” का चयन होगा। इसके अलावा आर्कषक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, सभी महिलायें और पुरुष, और कलाकार सभी कुमाऊँनी परिधान में होंगे। कूर्मांचल परिषद के अध्यक्ष कमल रजवार ने सभी को निमंत्रण दिया है।

महासचिब चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि कूर्मांचल की समृद्व सांस्कृतिक परम्परा रही है तथा कूर्मांचल परिषद देहरादून उसको सहेजने और सजोने का काम कर रही है।

इस अवसर पर भारी संख्या में महिला प्रतिभागियों ने कपड़े पर ऐपर्ण कला उकेरी। केंद्रीय सांस्कृतिक सचिब बबीता शाह लोहनी ने बताया कि कूर्मांचल परिषद द्वारा आयोजित ऐपर्ण कला रोजगार परक है, इसमें महिलाओं को प्रोत्साहित कर रोजगार की ओर जोड़ा जा सकता है। विगत वर्ष इस संबंध में केंद्रीय महासचिब चंद्रशेखर जोशी ने मा० प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था, जिसका सज्ञान लेते हुए पीएमओ से उत्तराखंड शासन को पत्र भी आया था, पर वह समय की गर्त में दबा रह गया और संस्कृति विभाग में वह पत्र धूल खा रहा है; जबकि संस्कृति निदेशालय उत्तराखंड को कूर्मांचल परिषद के सहयोग से इस ऐंपण कला को प्रोत्साहित कर रोजगार परक बनाना चाहिए था।

इस अवसर पर अध्यक्ष कमल रजवार, महासचिब चंद्रशेखर जोशी, केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव बबिता शाह लोहनी, केन्द्रीय पदाधिकारी गगन गुंजन वर्मा, ललित जोशी, प्रेमा तिवारी, ई० संतोष जोशी, गोपाल दत्त दुमका, दामोदर कांडपाल अध्यक्ष गढ़ी, गंगा दत्त बिनवाल, गोविंद बल्लभ पांडेय-पूर्व अध्यक्ष कांवली, मंजू देउपा अध्यक्ष काण्डली, कविता बाफिला सचिव काण्डली, शोभा जोशी, कमला उप्रेती, गायत्री ध्यानी, लीला देवी, हंसा धामी, कल्पना वर्मा, गोविंद सिंह देउपा, उमा कोठारी, गणेश दत्त कांडपाल, हरीश भंडारी, राजेश कुमार पंत, कंचन बिष्ट समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे,

दीपावली मेला आयोजन स्थल : स्थान कूर्मांचल भवन, जीएमएस रोड, खाड़ी एवम ग्रामोघोग बोर्ड के निकट, देहरादून मो० 9412932030

[box type=”shadow” ]

31 अक्टूबर 2021 – दीपावली मेला

मुख्य आकर्षण:

  • विभिन्न खाने के स्टाल
  • सांस्कृतिक झाँकिया
  • दीया सजावट प्रतियोगिता
  • पहाड़ी व्यजन प्रतियोगिता
  • दीपावली-21 “पधान-पधानी” प्रतियोगिता
  • लक्की ड्रा
  • पुरस्कार वितरण
  • रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

(सभी महिलायें, पुरूष और कलाकार पारंपरिक कुमाऊँनी परिधानों में होंगे।)[/box]

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!