Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डधार्मिक

कूर्मांचल परिषद क़े प्रस्तावित भव्य दीपावली मेला समारोह की तैयारियों का जायजा लेने संरक्षक/विधायक गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। रविवार, 6 अक्टूबर, केंद्रीय कुर्मांचल परिषद देहरादुन की आवश्यक बैठक केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार की अध्यक्षता में कूर्मांचल भवन देहरादून में सम्पन्न हुई जिसका संचालन केंद्रीय महासचिव चंद्रशेखर जोशी द्वारा किया गया। अध्यक्ष कमल रजवार द्वारा दीपावली मेला समारोह की तैयारियों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर कुर्माचल परिषद के संरक्षक एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सभी सदस्यों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी तथा 20 अक्टूबर को प्रस्तावित कुर्मांचल दीपावली मेला समारोह में सभी वर्गों समुदाय से आने की अपील की। विदित हो कि संरक्षक द्वारा कुर्मांचल भवन में भव्य मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसका लोकार्पण भी प्रस्तावित है।
बैठक में अंत में कुर्मांचल परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी जीवन सिंह बिष्ट की माता जी के देहांत होने पर मौन धारण कर श्रद्धाजंलि दी गई और परिषद की पदाधिकारी श्रीमती उमा जोशी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई तथा ई0 प्रकाश लोशाली के पिताजी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की गई। केंद्रीय महासचिव चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि 5 अक्टूबर को कुर्मांचल परिषद के संरक्षक भगत सिंह कोसयारी का अभिनन्दन श्री आरएस परिहार के नेतृत्व में किया गया। अब 20 अक्टूबर को दीपावली मेला समारोह की तैयारिया अंतिम चरण में है, इसके लिये जिम्मेदारियां बांट दी गई है। संतोष जोशी & श्रीमती दीपा शर्मा को सयोजक बनाते हुए इन्हें टेंट, माइक, पोडियम, साज सज्ज़ा, जनरेटर, चेयर, गेस्ट चेयर, पेयजल की जिम्मेदारी सौपी गई है, वही संतोष जोशी, सोबन सिंह ठठोला, श्रीमती प्रेमलता बिष्ट को स्टाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पदाधिकारी स्टालों में खानपान की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेंगे। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमो की जिम्मेदारी डॉ0 हरीश चंद्र शाह, बबिता शाह लोहनी, श्री जरिष सनवाल जी को दी गई है। तम्बोला श्रीमति दीपा शर्मा जी खिलाएगी। केंद्रीय महासचिव ने बताया कि मंच साज सज्ज़ा की जिम्मेदारी ललित जोशी, जीवन सिंह बिष्ट, विजय बिष्ट, ललित मोहन जोशी को सौंपी गई है।
अनुमानित अतिथियों में माननीय मुख्यमंत्री, माननीय मेयर, विधायक गण, निदेशक ओएनजीसी, सांसदगण आदि होंगे।
इस अवसर पर कमल रजवार, चंद्रशेखर जोशी, ललित मोहन पांडेय, ई0 संतोष जोशी, ई0 प्रकाश लोशाली, सोबन सिंह ठठोला, ललित चंद जोशी, भुवन चंद्र उपाध्याय, आरएस बिरोरिया, श्रीमती दीपा शर्मा, गगन, हरीश सनवाल, किशन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विदित रहे कि कुर्माचल परिषद के तत्वाधान में वर्ष भर अनेकों सांस्कृतिक/सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। उत्तराखंड की अनुपम संस्कृति, विरासतों एवं कलाओं के संरक्षण करने में कुर्माचल परिषद की भूमिका अग्रणी है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *