Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्ड

कुम्भ मेला 2021एम्पावर्ड कमिटी की बैठक

मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में कुम्भ मेला 2021 हेतु गठित एम्पावर्ड कमिटी की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कुम्भ मेला हेतु स्वीकृत कार्यां एवं नए प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की।

प्रत्येक 15 दिन में बैठक आयोजित की जाएः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कुम्भ मेला 2021 के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी तैयारियाँ समय से पूर्ण कर ली जाएं। कार्यां की प्रगति की समीक्षा हेतु प्रत्येक 15 दिन में बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान मुख्य दिवसों पर श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या के अनुसार व्यवस्थाओं का प्लान तैयार किया जाए।

सौन्दर्यीकरण का रखा जाए विशेष ध्यान

मुख्य सचिव ने कहा कि वर्ष 2021 में जनवरी से अप्रैल माह तक आयोजित होने वाले कुम्भ मेले में पिछले कुम्भ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना को देखते हुए, सभी प्रकार की तैयारियों समय से पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कुम्भ क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कुम्भ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए अवस्थापना सम्बन्धी स्थायी प्रकृति के सड़क, घाटों का निर्माण आदि कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।

पेयजल व विद्युत आपूर्ति, कानून व शांति व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने, मेला क्षेत्र को साफ-स्वच्छ रखने के लिए कूड़ा निस्तारण का सुव्यवस्थित प्रबंध, धार्मिक संस्थाओं व श्रद्धालुओं के आवास के लिए अस्थाई कैम्पिंग स्थलों का विकास करने, पार्किंग स्थलों को विकसित कराने आदि कार्यों की भी शीघ्र कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

शीघ्र शासनादेश जारी किए जाएं

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जिन विभागों द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु शासनादेश जारी होने हैं, वे शीघ्र शासनादेश जारी करें। जनपद हरिद्वार में गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्थायी प्रकृति के कार्यां पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि नये स्थायी पुलों के बनाए जाने तक मेला क्षेत्र में अस्थायी पुलों की शीघ्र व्यवस्था की जाए। उन्होंने मेलाधिकारी को लगातार मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए।

सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें

मुख्य सचिव ने कहा कि मेले हेतु गठित समितियों द्वारा जहाँ-जहाँ निर्णय लिए जाने हैं, समितियों की बैठक करा कर शीघ्र निर्णय ले लिए जाएं।

उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को मेलाधिकारी से निरन्तर समन्वय बनाने के भी निर्देश दिए। जहाँ-जहाँ छोटे-छोटे घाटों की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि एम्पावर्ड कमिटी की बैठक में प्रस्तावों को लाने से पूर्व सभी विभाग मेलाधिकारी को प्रस्ताव की व्यवहारिकता पर संस्तुति प्राप्त करने के उपरान्त ही एम्पावर्ड कमिटी की बैठक में प्रस्तुत करें।

मेला क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न विकास कार्यों को मिली सैद्धान्तिक स्वीकृति

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावां जैसे, स्थाई प्रवृति के घाटों का मरम्मत कार्य, बहादराबाद एन0एच0-58 से सिडकुल फोर लेन मार्ग पर नाला निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, सुलभ टॉयलेट कॉम्पलेक्स, निरीक्षण भवन लोनिवि परिसर,

ऋषिकेश में सर्किट हाउस निर्माण एवं पुराना दिल्ली नीतिपास मार्ग के किमी0 202 में सूखी नदी पर पूर्व निर्मित के बगल में डबल लेन आरसीसी प्रास्ट्रेस्ड सेतु निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गयी।
इस अवसर पर सचिव डॉ. भुपिन्दर कौर औलख, श्री शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, मेलाधिकारी श्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय गुंज्याल सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *