Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में कुमाऊँनी होलियारों ने बिखेरे होली के रंग

मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों को होली के पर्व की दी बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 24 मार्च 2024, देहरादून। काबीना मंत्री गणेश जोशी द्वारा होली के अवसर पर अपने आवास में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों, मीडिया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भागीदारी कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को होली की बधाई दी।

होली मिलन समारोह में विशेष आकर्षण का केंद्र रही कुमाऊँनी होलियारों ने खड़ी होली के माध्यम से पारंम्परिक कुमाऊँनी होलियाँ गाकर उनके परिवारजनों, उपस्थित लोगों एवं राज्य के नागरिकों को शुभाशीष दिया और प्रदेशवासियों की उन्नति, सुख व समृद्धि की कामना की। कैबिनेट मंत्री ने होलियारों के साथ फाग एवं नृत्य कर होली आयोजन का आनन्द लिया। कार्यक्रम के दौरान पारंम्परिक पोशाक में सभी होलियार, छोलिया नृतक एवं मसकबीन व ढ़ोल-दमाऊँ की थापों ने होली के रंग जमाये।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आत्मीयता के साथ सभी से मिले तथा होली की शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार उमंग और आपसी सौहार्द का पर्व है। उन्होंने सभी से भाईचारे के साथ होली के त्यौहार को मनाने की अपील की। इस अवसर पर होली के पावन पर्व पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होलिका दहन जैसे प्रतीकों के माध्यम से सामाजिक एवं व्यक्तिगत बुराईयों को नष्ट करने तथा होली के मोहक रंगों को जीवन में उतारने का प्रयास किया जाना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने होली का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाए लेकिन हमें इस होली पर सभी को संकल्प लेना होगा होली के दिन अपने अंदर की सभी बुराइयों को समाप्त करें तभी जाकर होली मनाना सार्थक होगा। मंत्री गणेश जोशी ने मंगल कामना करते हुए कहा यह होली सभी के जीवन में होली के रंगों को तरह खुशियां आए।

होली मिलन समारोह में मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, राजपुर विधायक खजानदास, राज्यमंत्री कैलाश पंत, नेहा जोशी, अशोक वर्मा, लक्ष्मी अग्रवाल, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, कमली भट्ट, ज्योति कोटिया, प्रदीप रावत, राकेश रावत, जनरल सम्मी सभरवाल, जनरल एएस रावत, जनरल एमएल असवाल, जनरल एसएस नेगी, ब्रिगेडियर मुकुल भंडारी, ब्रिगेडियर केबी चंद, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ ग्रवाल, सुरेन्द्र राणा आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!