Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

एस.एस.जे. परिसर में ‘पेट्रोल प्रकरण’ पर गठित कमेटी ने पूरी की पहले चरण की जांच

आकाश ज्ञान वाटिका, अल्मोड़ा। कुमाऊँ यूनिवर्सिटी, एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा में छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती के पहले खुद पर फिर निदेशक प्रो. आरएस पथनी तथा मौजूद प्रो. दया पंत के ऊपर पेट्रोल डालने के बाद बवाल हो गया था। निदेशक ने छात्र संघ अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा लिंगदोह के नियमों के आधार पर अनुशासनहीनता करार देते हुए निलंबित भी कर दिया था।
अब एसएसजे परिसर में ‘पेट्रोल प्रकरण’ पर गठित कमेटी ने पहले चरण की जांच पूरी कर ली है। मौखिक सुनवाई के बाद छात्र संघ पदाधिकारियों व घटना से जुड़े गुरुजनों के लिखित बयान दर्ज कर रिपोर्ट कुलपति को भेज दी गई है। इधर नवनियुक्त परिसर संयुक्त निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने छात्र संघ अध्यक्ष का इस्तीफा अस्वीकार कर निलंबन निरस्त कर दिया है। वहीं निदेशक प्रो. आरएस पथनी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट व कुलानुशासक प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट के साथ ही प्रॉक्टर बोर्ड व डीएसडब्ल्यू के 20-20 सदस्यों के त्यागपत्रों पर फैसला कुलपति ही लेंगे।
एसएसजे परिसर में छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती के पहले खुद पर फिर निदेशक प्रो. आरएस पथनी तथा मौजूद प्रो. दया पंत के ऊपर पेट्रोल डालने के बाद बवाल हो गया था। निदेशक ने छात्र संघ अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा लिंगदोह के नियमों के आधार पर अनुशासनहीनता करार देते हुए निलंबित भी कर दिया था। बहरहाल, बीते रोज छात्र संघ अध्यक्ष की जमानत पर रिहाई के बीच कुलपति प्रो. केएस राणा ने निदेशक प्रो. पथनी को छुट्टी पर भेज हिदी विभागाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट को संयुक्त निदेशक नियुक्त कर दिया था। साथ ही प्रो. एनडी कांडपाल को परिसर विकास प्रकोष्ठ प्रभारी नियुक्त किया था।
कुलपति के निर्देश पर ही बुधवार को जांच कमेटी ने मौखिक पक्ष सुनने के बाद छात्र संघ पदाधिकारियों व गुरुजनों के लिखित बयान लिए गए। इस दौरान कमेटी सदस्य प्रो. बीएस बिष्ट, प्रो. एमपीएस मेहता, प्रो. डीके भट्ट, पूर्व छात्र नेता अशोक कनवाल मौजूद रहे।

विदित रहे कि १५ नवम्बर २०१९ को अल्मोड़ा के एस.एस.जे. परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती को खुद के साथ ही परिसर निदेशक पर पेट्रोल डालने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके विरोध में छात्रों ने रविवार को चौघानपाटा में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और परिसर प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। एस.एस.जे. परिसर छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती की गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों ने रविवार को चौघानपाटा मेें पुलिस प्रशासन और परिसर प्रशासन का पुतला फूंका। धारा 144 लागू होने के बावजूद छात्र नारेबाजी करते हुए परिसर में पहुँच गए और दूसरी पाली में आंतरिक प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं होने दी। छात्रों की पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई और आक्रोशित छात्र पुलिस को परिसर से बाहर करने पर अड़ गए। छात्रों ने परिसर प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को पद से हटाने की माँग की है। इस अवसर पर छात्रों ने आरोप लगाया कि परिसर प्रशासन ने पहले छात्रों की माँगों को एक माह पश्चात् भी पूरा नहीं किया और जब छात्र संघ अध्यक्ष ने उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाया तो परिसर प्रशासन के पदाधिकारियों ने छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!