Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

स्पेशल टास्क फाॅर्स की कुमाऊँ यूनिट ने बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फरवरी 2021, रविवार, देहरादून। स्पेशल टास्क फाॅर्स (Special Task Force) की कुमाऊं यूनिट ने बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से कुल 7 तमंचे, जिनमें 4 तमंचे 15 बोर, तीन तमंचे 12 बोर के मिले और बड़ी बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।  इन तमंचों को उधमसिंहनगर जनपद के पुलभट्टा क्षेत्र में सप्लाई करने लाया था। सूचना मिली थी कि जनपद उधम सिंह नगर के पुलभट्टा क्षेत्र में एक हथियारों का बड़ा तस्कर अवैध हथियारों की तस्करी करने आ रहा है। सूचना पर एसटीएफ की कुमऊं युनिट को सतर्क कर प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ कुमऊं युनिट व पुलभट्टा पुलिस के साथ एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स एवं पुलभट्टा की पुलिस टीम द्वारा पुलभट्टा क्षेत्र में हथियार तस्कर वीरेंद्र पाल निवासी ग्राम गौनेरी दान, पोस्ट जहानाबाद, थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) वर्तमान निवासी खुरपिया फार्म, नाले के पास किच्छा, थाना किच्छा, जिला उधमसिंहनगर को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलभट्टा में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि इन तमंचो को वह जहानाबाद से 10 हजार रुपये प्रति तमंचे के हिसाब से खरीद कर लाता है और 20 हज़ार रुपये प्रति तमंचे के हिसाब से बेचता है।

तस्कर पिछले 10 वर्षों से किच्छा में रहकर पल्लेदारी का कार्य करता है तथा वह हथियारों का एक शातिर सप्लायर है। जो पहले भी कई बार जहानाबाद, पीलीभीत से उत्तराखंड के जनपद उधमसिंहनगर में हथियारों की सप्लाई कर चुका है।

SSP स्पेशल टास्क फाॅर्स (STF) अजय सिंह की अनुसार स्पेशल टास्क फाॅर्स की एक टीम लगातार सीमावर्ती जनपदों में इन अवैध हथियारों के तस्करों की तलाश में सक्रिय है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!