Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

मामा गोविंदा के साथ शूट नहीं करने पर बोले कृष्णा, “मैं उन्हें देख लूँ तो, मैं रो पडूंगा”

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 नवम्बर 2020, शनिवार। टीवी कलाकार कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया है और वह भावुक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने मामा गोविंदा को देखने के बाद रो पड़ेंगे। गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच कोल्ड वॉर चल रही है और यह अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में यह लड़ाई तब और बढ़ गई,जब गोविंदा एक शो में आए थे और कृष्णा अभिषेक को इस शो से दूर रखा गया थाl

कृष्णा अभिषेक इस शो में लगातार काम करते रहे। कृष्णा का मामा गोविंदा के एपिसोड के दौरान इस शो से दूर रहना यह दर्शाता है कि दोनों के बीच अभी भी दरार है।कृष्णा अभिषेक से जब एक मीडिया हाउस ने इस बारे में बात की, तब उन्होंने कहा, ‘मामा गोविंदा के साथ मैंने एपिसोड करने से मना कर दिया क्योंकि हमारे बीच कुछ मतभेद है और मैं नहीं चाहता कि मतभेदों के कारण शो पर असर पड़े। कॉमेडी करने के लिए आपको सकारात्मक माहौल में काम करना पड़ता हैl रिश्ते अच्छे होनेपर ही हंसी आती है।’

ऐसा कहा जाता है कि कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच दूरियां उनकी पत्नियों के कारण हैl कृष्णा अभिषेक ने कहा, ‘मैं गोविंदा मामा से बहुत प्यार करता हूं और मैं यह भी जानता हूं कि वह भी मुझे भी प्यार करते हैंl इसके चलते वह मुझसे नाराज हैं। मैं उनसे इतना प्यार करता हूं कि अगर मैं उन्हें देख लूं तो मैं रो पडूंगा और इसी के चलते मैंने वह एपिसोड नहीं कियाl मैं उनके बहुत नजदीक रहा हूंl मैं उनके परिवार और घर में साथ रहा हूं। जितना ही प्यार है, उतनी ही दूरी हो गई है।’ गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता गोविंदा बॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैंl उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!