Breaking News :
>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोटाबाग में पर्यटक गतिविधियाँ बढ़ाने के उददेश्य से आगामी दिसम्बर माह के आँखरी सप्ताह में कोटाबाग एडवेंचर फैस्टिवल का किया जायेगा आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 26 नवम्बर 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जनपद नैनीताल में प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण अनेकों स्थल हैं। जिले का कोटाबाग प्राकृतिक सौन्दर्य से लबरेज है जो अभी तक पर्यटकोें की पहुँच से दूर है। कोटाबाग में पर्यटक गतिविधियाँ बढ़ाने के उददेश्य से आगामी दिसम्बर माह के आँखरी सप्ताह में कोटाबाग एडवेंचर फैस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण राष्टीय स्तर के कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा गुरूवार की देर सायं शिविर कार्यालय में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि इस एडवेंचर फैस्टिवल का आयोजन 26 से 30 दिसम्बर के बीच कोटाबाग में आयोजित होगा। जिसमें पैराग्लाईडिंग, हाॅट एअर बैलून, एमटीबी और एटीवी रैली, ट्रैकिंग, नेचर वाॅक, पैरा मोटरिंग, राॅक कलाइविंग, हाफ मैराथन, हैरीटेज वाॅक एवं विलेज टूर, बर्ड्स वाचिंग तथा अन्य साहसिह खेल गतिविधियाँ आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य आकर्षण पैराग्लाइडिंग तथा कोटाबाग से घूघूखांन तक लगभग 40 किमी० लम्बी एमटीवी रैली होगी। कोटाबाग के जलना गाँव से पैराग्लाइडिंग की जायेगी। जिसमें लगभग 50 लोगों के प्रतिभाग करने की उम्मीद है।

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि राजकीय इन्टर कालेज कोटाबाग परिसर मे कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया जायेगा। प्रांगण में स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पाद, हस्तशिल्प,स्था नीय व्यंजन के स्टाल लगाये जायेंगे, वही फ्लावर शो का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भागीरथी जोशी को निर्देश दिये कि कार्यक्रम आयोजन से पूर्व कोविड-19 के दृष्टिगत कोटाबाग क्षेत्र वासियों की कोरोना मास टैस्टिग प्रारम्भ कर दें तथा कार्यक्रम स्थल पर व्यापक चिकित्सा व्यवस्था भी सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम मे प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी तथा आयोजन व्यवस्था मे लगे सभी लोगोें के सैम्पलिंग का कार्य अवश्य किया जाय। श्री सविन बंसल ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत साधु राम को निर्देश दिये कि वह पाँच दिवसीय कार्यक्रम मे विशेष सफाई व्यवस्था के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सैनिटाइजिंग तथा कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों व अन्य के लिए पारम्परिक भोजन परोसने का कार्य स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तथा सहायक परियोजना निदेशक के निर्देशन मे किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बैलपड़ाव से कोटाबाग तक कोटाबाग से कालाढूँगी व कोटाबाग से घूघूखांन तक सड़क सुधारीकरण कार्य लोनिवि को कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोनिवि व केएमजीएसवाई शीघ्र क्षेत्र का भ्रमण कर सडकों का सर्वे करें तथा आयोजन से पूर्व सभी सड़कों को गडडा मुक्त करते हुये आवश्यक मरम्मत भी सुनिश्चित कर लें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी को निर्देश दिये कि वह कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कमेटी एवं प्रभारियों की तैनाती करना सुनिश्चित करे ताकि आयोजन सफल हो सके।

जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिये कि वह जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द गौड़ से समन्वय करते हुये कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर लें तथा उनके स्तर पर क्या व्यवस्थायें की जानी हैं, इसके लिए अभी से कार्ययोजना बना लें ताकि समय रहते सभी त्रुटिहीन व्यवस्थायें हो सके।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी चन्दशेखर जोशी, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि रणजीत सिह रावत, जल संस्थान एएस अंसारी, ग्रामीण निर्माण विभाग डीएस बिजवाल, उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल, अधिशासी अभियन्ता विद्युत विवेक काण्डपाल, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!