Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
मनोरंजन

जानिए कौन है वह मशहूर अभिनेत्री जो चाहती हैं ‘तांडव’ के कलाकारों और मेकर्स की गिरफ्तारी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कही ये बड़ी बात

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2021, गुरुवार। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘तांडव’ के कलाकारों और मेकर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने इनकी उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें मेकर्स ने कोर्ट से अपील की थी कि उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया जाए।

न्यायमूर्ति एमआर शाह ने ‘तांडव’ के मेकर्स के उस तर्क को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया कि एक चरित्र द्वारा व्यक्त किए गए विचारों को अभिनेता के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। एमआर शाह ने कहा, ‘आपने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद कॉन्ट्रैक्ट स्वीकार किया होगा। आप धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं कर सकते’। न्यायमूर्ति एमआर शाह की इस बात को लेकर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने अपने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने न्यायमूर्ति की बात पर सोशल मीडिया के जरिए कटाक्ष किया है। कोंकणा सेन शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘शो में शामिल लगभग सभी ने स्क्रिप्ट पढ़ी और कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए हैं! चलो सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स को गिरफ्तार करो ?’ सोशल मीडिया पर कोंकणा सेन शर्मा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को ‘तांडव’ टीम के सीनियर एडवोकेट फली नरीमन ने कहा कि, ‘सीरीज से आपत्तिजनक कॉन्टेंट हटा लिया गया है और माफी भी मांग ली गई है। अब इस केस में कुछ भी नहीं बचा है। जिस सीन से लोगों की भावनाएं आहत हुई थीं, उसे तो हटा ही दिया गया है’। वकील की दलील पर कोर्ट ने कहा कि ‘तांडव’ के मेकर्स हाई कोर्ट में अपील कर सकते हैं। साथ ही कोर्ट ने पुलिस से भी कहा कि अगर माफी मांग ली गई है और वो कॉन्टेंट हटा दिया गया है तो पुलिस भी क्लोजर रिपोर्ट सौंप सकती है’।

इसके बाद ‘तांडव’ टीम के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ‘क्योंकि एफआईआर कई राज्यों में हुई है तो हर राज्य में जाना निर्माताओं के लिए कैसे मुमकिन हो पाएगा। इसलिए सभी एफआईआर को मुंबई में ही क्लब कर दिया जाए’। सुनवाई पूरी होने के बाद फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की तरफ से ‘तांडव’ टीम को कोई राहत नहीं मिली है। गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इसके लिए निर्माता हाईकोर्ट में याचिका दायर करें।

सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब समेत ‘तांडव’ के निर्माताओं को सरंक्षण देने, अग्रिम जमानत देने और एफआईआर रद्द करने से साफ इनकार दिया है और कहा है कि अग्रिम जमानत या एफाईआर रद्द करवाने के लिए वो हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएं। आपको बता दें कि ‘तांडव’ के विरोध और विवादों के बीच अमेजन प्राइम इंडिया की प्रमुख अपर्णा पुरोहित, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा, सीरीज के लेखकर गौरव सोलंकी और एक्टर जीशान अयूब ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। यह याचिका उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में की गईं एफआईआर के खिलाफ की गई है। याचिका में देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करानी की मांग की गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!