Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
खेल-जगत

केएल राहुल का शानदार शतक, भारत का स्कोर 280 के पार

भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 280 रन बना लिए हैं। फिलहाल, रवींद्र जडेजा और नवदीप सैनी क्रीज पर हैं।

India vs New Zealand 3rd ODI Match Live scorecard

भारतीय पारी, केएल राहुल का शतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका मयंक अग्रवाल के रूप में पारी के दूसरे ही ओवर में बोल्ड हो गए। मयंक ने सिर्फ 1 रन बनाया। वहीं कप्तान विराट कोहली 9 रन बनाकर बेनेट की गेंद पर जैमीसन के हाथों कैच आउट हो गए। भारत को तीसरा झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा जो 42 गेंदों पर 40 रन बनाकर रन आउट हो गए।

श्रेयस अय्यर ने 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस तीन मैचों की सीरीज में उनका ये तीसरा फिफ्टी प्लस स्कोर है। हालांकि, 62 रन के निजी स्कोर पर वे जेम्स नीशम की गेंद पर डिग्रैंडहोम के हाथों कैच आउट हो गए। केएल राहुल ने 104 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनके वनडे करियर का चौथा शतक है। केएल राहुल 113 गेंदों में 112 रन बनाकर आउट हुए।

भारतीय टीम को छठा झटका मनीष पांडे के रूप में लगा जो 48 गेंदों में 42 रन बनाकर बेनेट का शिकार बने। सातवां झटका भारत को शार्दुल ठाकुर के रूप में गिरा जो 7 रन बनाकर बेनेट का शिकार बने। सैनी का कैच डिग्रैंडहोम ने पकड़ा।

भारतीय टीम में एक बदलाव

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मुकाबले के लिए एक बदलाव किया है। ऑलराउंडर केदार जाधव की जगह मनीष पांडे को टीम में शामिल किया गया है। उधर, न्यूजीलैंड टीम के नियमित कप्तान केन विलियमसन की टीम में वापसी हो गई है। कीवी टीम में दो बदलाव हुए हैं। मार्क चैंपमैन की जगह मिचेल सैंटनर प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए हैं, जबकि विलियमसन टॉम ब्लंडेल की जगह टीम में आए हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली(कप्तान), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल(विकेटकीपर), मनीष पांडे, रवींद्र जड़ेजा, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन(कप्तान), रोस टेलर, टॉम लैथम(विकेटकीपर), जेम्स नीशम, कोलिन डिग्रैंडहोम, मिचेल सैंटनर, हामिश बेनेट, काइले जैमीसन और टिम साउदी।

इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला माउंट मॉन्गनुई में खेला जा रहा है। सीरीज के पहले दो मुकाबले हारकर वनडे सीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम इस वनडे मैच को जीतकर सीरीज में लाज बचाना चाहेगी। हालांकि, इससे पहले भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान टीम का क्लीन स्वीप किया था।

भारतीय टीम इस मैच को इसलिए भी जीतना चाहेगी, क्योंकि इसके बाद दोनों देशों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होनी है। ऐसे में विराट कोहली नहीं चाहेंगे कि भारतीय टीम कम मनोबल के साथ टेस्ट सीरीज में उतरे। इस मुकाबले के लिए वे कुछ बदलाव भी टीम में कर सकते हैं। दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 फरवरी से शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच 29 फरवरी से शुरू होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!