Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
खेल-जगत

केएल राहुल ने अपनी यादगार चीजों को नीलाम करने का किया फैसला

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने अपने ब्रांड गली के साथ मिलकर अपने कई सामान नीलाम करने का फैसला किया है। केएल राहुल ने जो सामान नीलाम करने के लिए कहा है उनमें उनकी कई यादगार चीजें शामिल हैं। इसके अलावा इस नीलामी से मिलने वाला पैसा केएल राहुल अवेयर फाउंडेशन को दान करने वाले हैं। इस सामान में वह बल्ला भी शमिल है जो उन्होंने 2019 विश्व कप में उपयोग में लिया था।

हाल ही में अपना 28वां जन्म दिन मनाने वाले केएल राहुल ने इस पर कहा है, “मैंने अपने क्रिकेट पैड्स, ग्लव्स, हेल्मेट और मेरी जर्सी भारत आर्मी की साझेदारी के साथ देने का फैसला किया है। वह लोग इन सभी को नीलाम करेंगे और इसका फंड अवेयर फाउंडेशन में जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह फाउंडेशन बच्चों की मदद करता है। यह मेरे लिए बेहद खास है और मैं इससे बेहतर दिन (अपने बर्थडे पर) नहीं चुन सकता था।

इतना ही नहीं, केएल राहुल ने अपनी टेस्ट जर्सी, वनडे जर्सी और टी20 जर्सी के साथ-साथ वर्ल्ड कप 2019 के बैट और कुछ अन्य चीजों को भी नीलाम करने के लिए दिया है। केएल राहुल ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं जो फंड जुटाने के लिए अपनी क्रिकेट के सामानों को नीलाम कर रहे हैं। केएल राहुल ने आगे कहा है, “जाइए नीलामाी देखिए और मेरे ऊपर प्यार दिखाइए। संकट के समय में बच्चों की मदद करने के लिए हम सभी को एकसाथ आना होगा।”

बता दें कि कोरोना वायरस से दुनियाभर में जहां डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, भारत में भी साढ़े 500 से ज्यादा लोग इस संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। दुनियाभर में जहां 24 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वहीं, भारत में ये आंकड़ा 17 हजार के पार कर गया है। कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट ही नहीं, बल्कि हर तरह के खेलों पर विराम लग गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!