Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

जानिए उत्तराखण्ड के किन विद्यालयों की उपेक्षा से खफा हैं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय और क्यों ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अगस्त 2021, मंगलवार, देहरादून। प्रदेश में राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के फीडर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सुध नहीं ली जा रही है। इन विद्यालयों से ही बच्चे आगे चलकर अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में दाखिला पायेंगे। इन विद्यालयों की उपेक्षा से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय खफा हैं।

प्रदेश में सरकार ने हर ब्लाक में दो-दो राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय खोले हैं। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में पढ़ाई प्रारंभ हो चुकी है। सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए इन विद्यालयों के समीप 898 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बतौर फीडर विद्यालय चिह्नित किया है।

दरअसल, फीडर विद्यालयों का चयन सरकार को मजबूरी में भी करना पड़ा है। प्रदेश में सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को सीबीएसई से मान्यता दिलाई गई है। इन विद्यालयों के कक्षा 1 से 12वीं तक मान्यता मिली है। सीबीएसई के मानकों पर खरा उतरने वाले राजकीय इंटर कालेजों को अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाया गया है।

प्रदेश में राजकीय इंटर कालेज छठी से 12वीं कक्षा तक संचालित होते हैं। कक्षा एक से पांचवीं तक सरकारी प्राथमिक विद्यालय अलग से संचालित हो रहे हैं। सीबीएसई की शर्त देखते हुए सरकार ने अटल उत्कृष्ट के नजदीकी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को फीडर विद्यालयों का दर्जा दिया है। फीडर प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी भाषा के व्यवहारिक ज्ञान के साथ अंग्रेजी विषय की पढ़ाई अनिवार्य की गई है। इन विद्यालयों में कंप्यूटर में दक्ष शिक्षकों को तैनाती में वरीयता दी जाएगी।

फीडर प्राथमिक विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मानक के मुताबिक पठन-पाठन का माध्यम हिंदी रखा गया है। फीडर उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन का माध्यम हिंदी व अंग्रेजी दोनों है। इन विद्यालयों में अनिवार्य रूप से अंग्रेजी विषय के एक सहायक अध्यापक की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन फीडर विद्यालयों की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर विभागीय अधिकारियों की हीलाहवाली शिक्षा मंत्री को नागवार गुजरी।

बीते रोज विभागीय समीक्षा बैठक में उन्होंने फीडर विद्यालयों के लिए लागू व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों को फीडर विद्यालयों में भेजकर वस्तुस्थिति सामने लाने को कहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!