Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तर-प्रदेश

धारदार हथियार से सिर पर वार करके एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या की, पढ़िए पूरी खबर

गोरखपुर,  संतकबीर नगर जिले में कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के छाछापार गांव में देर रात कुछ लोगों ने धारदार हथियार से सिर पर वार करके एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना के समय वह दुकान के बाहर सो रहे थे। एसपी, सीओ व कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने इस हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी व स्वाट टीम को लगा दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हार्डवेयर की दुकान चलाते थे जगदीश चौधरी

कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के छाछापार गांव निवासी 67 वर्षीय जगदीश चौधरी की गांव के पास स्थित चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान है। हर दिन की भांति वह रविवार रात को दुकान के पास सोने के लिए गए थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे परिवार के सदस्य जब दुकान के पास पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और जगदीश के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी गई। परिवार के सदस्यों के रोने-बिलखने पर गांव के तमाम लोग वहां पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

एसपी मौके पर पहुंचे, दिया जल्द ही पर्दाफाश करने का आश्वासन

सुबह करीब सात बजे सीओ अंशुमान मिश्र, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं सुबह करीब साढ़े सात बजे एसपी डा. कौस्तुभ ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के अलावा गांव के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने कहा कि हत्या क्यों की गई, हत्यारे कौन हैं, सहित अन्य बिंदुओं की जांच के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी व स्वाट टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

चोर का शांति भंग की आशंका में चालान

कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के भुजैनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरी के प्रयास कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कांटे चौकी के इंचार्ज ने पकड़े गए चोर का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्यशैली से गांववासी हैरत में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!