Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

खेल महाकुम्भ-2019 के अन्तर्गत आयोजित जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के 6वें दिन के खेलों का शुभांरभ पूर्व मंत्री एवं विधायक बंशीधर भगत ने किया

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी 21 दिसम्बर 2019 (सूचना)। खेल महाकुम्भ-2019 के अन्तर्गत आयोजित जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के 6वें दिन के खेलों का शुभांरभ पूर्व मंत्री एवं विधायक बंशीधर भगत ने स्पोर्टस स्टेडियम हल्द्वानी फुटबाल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुये तथा विभिन्न खेल विधाओं में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को पुरस्कार वितरित किये।
श्री बंशीधर भगत ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी वर्तमान समय की आवश्यकता है। शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खेल विधाओं में निपुण होकर अपना भविष्य संवार सकते हैं। उन्होने कहा सभी खिलाड़ी खेल भावनाओं से खेले व प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना सेे खेलें व खेलों के नियमों का पालन करते हुए खेल प्रतियोगिताओें में भाग लें।
श्री बंशीधर भगत ने कहा कि सरकार द्वारा खेल महाकुंभ आयोजित कराने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना के साथ ही उनकी प्रतिभा को और अधिक निखारते हुए राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त करना है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर बालिका व बालक वर्ग में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार द्वारा पहले की अपेक्षा और अधिक आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।
इस अवसर पर प्रधान बसंत दुर्गापाल, सुरेश गौड़, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, उप निदेशक खेल अखतर अली, जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ति जोशी सहित प्रतिभागी उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *