Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
देश

“ज़रूरत पड़ी तो मदरसे के छात्रों को 100% इस्तेमाल किया जाएगा”- ख्वाजा आसिफ

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में लगातार सीमावर्ती इलाकों में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है। भारत ने इन प्रयासों को विफल कर दिया है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम पर अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का विवादास्पद बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने परमाणु विकल्प को लेकर बयान दिया है।

‘परमाणु विकल्प फिलहाल एजेंडे में नहीं है’: ख्वाजा आसिफ
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि मौजूदा हालात में परमाणु विकल्प पर विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने हालांकि चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि हालात और बिगड़ते हैं, तो इसके असर केवल सीमित दायरे में नहीं रहेंगे, बल्कि वैश्विक स्तर पर महसूस किए जाएंगे। उन्होंने कहा, “यह केवल क्षेत्रीय संघर्ष नहीं होगा, बल्कि यह व्यापक तबाही का रूप ले सकता है। भारत की ओर से बनाई जा रही स्थिति के चलते हमारे विकल्प सीमित हो रहे हैं।”

आसिफ ने यह भी बताया कि अभी तक पाकिस्तान की नेशनल कमांड अथॉरिटी (NCA) की कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। यह संस्था देश के परमाणु हथियारों के संचालन और निर्णयों की जिम्मेदारी निभाती है।

‘मदरसों के छात्र हमारी दूसरी रक्षा पंक्ति हैं’
पाकिस्तानी संसद के विशेष सत्र में ख्वाजा आसिफ ने एक और चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि मदरसों में पढ़ने वाले छात्र देश की दूसरी रक्षा पंक्ति हैं, और आवश्यकता पड़ने पर उनका पूरा उपयोग किया जाएगा। इस बयान से पाकिस्तान की कथनी और करनी में अंतर एक बार फिर उजागर हो गया है, क्योंकि वह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दावा करता रहा है कि मदरसे केवल शिक्षा केंद्र हैं।

ड्रोन हमलों पर सफाई
भारत द्वारा 9 मई को किए गए ड्रोन हमलों को लेकर भी ख्वाजा आसिफ ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जानबूझकर प्रतिक्रिया नहीं दी ताकि अपनी एयर डिफेंस प्रणाली की जानकारी सार्वजनिक न हो।

सीमा पर तनाव चरम पर
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तब और गहरा गया जब भारतीय सेना ने बुधवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी लॉन्चपैड्स पर सटीक हमले किए। ये हमले 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के प्रतिशोध में किए गए थे।

इसके जवाब में पाकिस्तान ने शुक्रवार रात भारत के जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक के 26 इलाकों को ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि, भारत के रक्षा मंत्रालय ने साफ किया कि इन हमलों को नाकाम कर दिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!