Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी

  • विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
  • धामी राज्य के 11 वें और सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे।

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जुलाई 2021, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का एलान हो गया है। खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी प्रेदश के नए सीएम होंगे। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी।

बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एनएस तोमर और डी पुरंदेश्वरी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सभी विधायक मौजूद रहे।

आपको बता दें कि शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कल देर रात उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंपा था।

ऊधमसिंहनगर जिले की खटीमा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे पुष्कर सिंह धामी लगातार दो बार से विधायक हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाने वाले धामी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी में अन्य पदों पर कार्य कर चुके हैं और युवाओं में उनकी पकड़ को बेहतर माना जाता है। बेरोजगारी के साथ ही विकास के मुद्दों को लेकर वह प्रखर रहे हैं। धामी राज्य के 11 वें और सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे।

  • मुख्यमंत्री पद के लिए पुष्कर सिंह धामी का नाम आगे।
  • बीजापुर गेस्ट हाऊस पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।
  • पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर बीजापुर अथिति गृह पहुंचे। कुछ विधायक भी पहुंच चुके हैं। तोमर विधायकों से बात करेंगे।
  • तीरथ सिंह रावत बोले, इस्तीफा नहीं दिया होता तो इससे संवैधानिक संकट पैदा हो जाता। कुछ राज्यों में, कोविड के कारण उपचुनाव में देरी हुई। परिस्थितियों ने इस स्थिति को जन्म दिया है। आज की विधानसभा बैठक में नेता चुने जाएंगे।
  • भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री एनएस तोमर देहरादून पहुंचे।
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया किदोपहर तीन बजे विधानसभा की बैठक में नेता (सीएम) का चुनाव किया जाएगा। उसके बाद, सरकार गठन के लिए राज्यपाल से मिलेंगे। संभव है कि सीएम विधायकों में हों।

कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतेंगे : अजय भट्ट

  • सांसद अजय भट्ट ने 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा लोगों की सुरक्षा और बेहतरी से समझौता नहीं करती, पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और अंत में हम ही हमारा आदर्श वाक्य है। हम कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतेंगे; मतगणना के दौरान उन्हें जवाब मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!