Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
मनोरंजन

केजीएफ स्टार यश ने रामायण में रावण बनने से किया इनकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2023, गुरुवार, मुम्बई। पिछले कई दिनों से निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण सुर्खियों में है। बीते दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम जब इससे जुड़ा तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। यह चर्चा भी जोरों पर थी कि फिल्म में  केजीएफ  स्टार यश इस फिल्म में रावण की भूमिका निभाने वाले हैं। अब खबर है कि उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है। उनके इस इनकार की वजह क्या है, आइए जानते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, यश फिल्म से जुडऩे को बेहद उत्साहित थे। राम के मुकाबले रावण की भूमिका निभाना उनके लिए ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। जब उन्हें पता चला कि रणबीर को राम की भूमिका सौंपी गई है तो वह ज्यादा उत्साहित हो गए, लेकिन उनकी टीम ने उन्हें फिल्म न करने की सलाह दी। यश ने भी महसूस किया कि प्रशंसक उन्हें नकारात्मक भूमिका में देखकर खुश नहीं होंगे, भले ही वो रावण जैसे शक्तिशाली विरोधी की ही क्यों न हो।

एक बातचीत में यश ने कहा था, मुझे अपने प्रशंसकों की भावनाओं को लेकर बहुत-बहुत सावधान रहना पड़ता है क्योंकि वे बहुत भावुक हैं। यही वजह है कि जब मैं उनकी इच्छा के खिलाफ जाता हूं तो वे जरूरत से ज्यादा नाराज हो जाते हैं। यश का अपने फैंस के प्रति समर्पण सबसे ऊपर है। अब रावण की भूमिका को ठुकराने का उनका यह फैसला उनके इसी अटूट समर्पण, प्यार और समर्थन को दर्शाता है।

रामायण में भगवान श्रीराम की भूमिका का प्रस्ताव रणबीर को दिया गया है, वहीं माता सीता की भूमिका के लिए आलिया का नाम सामने आया है। रणबीर-आलिया इससे पहले निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आ चुके हैं। उनकी इस फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर ली हो, लेकिन रणबीर-आलिया की केमिस्ट्री को दर्शकों से हरी झंडी नहीं मिली। रामायण में पहले सीता के लिए दीपिका पादुकोण का नाम भी चर्चा में था।

कन्नड़ फिल्म  केजीएफ  यश के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। इसके बाद आई  केजीएफ 2 ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय कर दिया। यह फिल्म देखने के बाद लोग यश के दीवाने हो गए और उन्हें रॉकी भाई के नाम से जाना जाने लगा, जो फिल्म में उनके किरदार का नाम है। अपने 14 साल के फिल्मी करियर में यश ने 11 हिट फिल्में दी हैं। वह साउथ में 3 फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *