Breaking News :
>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी>>जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न>>यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल>>युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री>>“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल>>6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल>>सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान>>अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन>>नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
उत्तराखण्डदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने अयोध्या पहुँच कर भाजपा नेताओं से की भेंट

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अगस्त 2022, शनिवार, अयोध्या भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उनकी सरकार के मंत्री लगातार इसपर निगरानी भी रख रहे हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को अयोध्या पहुंचे हैं। रामकथा पार्क के हेलीपैड पर लैंड करने के बाद केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने अयोध्या में भाजपा के नेताओं से भेंट की।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का जिले के अधिकारियों के साथ भाजपा के नेताओं ने भव्य स्वागत किया। केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही ब्रजेश पाठक का आज अयोध्या में हनुमान गढ़ी तथा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। मौर्य के साथ पाठक राम कथा पार्क हेलीपैड से हनुमानगढ़ी पहुंचे। हनुमानगढ़ी के बाद इनका राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है।

दर्शन-पूजन के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर रवाना होंगे। वह आज अंबेडकरनगर के दौरे पर रहेंगे। केशव प्रसाद मौर्य का अयोध्या में ही कार्य निरीक्षण के साथ ही समीक्षा का कार्यक्रम है। वह भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ वह कार्य प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं।

अयोध्या में मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र के नेतृत्व में रामजन्मभूमि परिसर में बैठक चल रही है। चेयरमैन ने भवन निर्माण समिति की बैठक के पहले ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। दिसंबर 2023 तक मंदिर के भूतल निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों की आपूर्ति को बढ़ाने के साथ यात्री सुविधा केंद्र बनाने का कार्य जल्द होगा शुरू। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!