Breaking News :
>>एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार>>भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम : SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है ? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है : विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास : डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
मनोरंजन

Kesari Box Office: केसरी मालामाल, Akshay Kumar ने किया कमाल, अब तक इतने करोड़

मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म केसरी (Kesari) ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के 8 वें दिन भी शानदार प्रदर्शन किया है और अब कमाई 105 करोड़ रूपये के पार हो गई है l

इस साल की सबसे तेज़ सौ करोड़ कमाई करने वाली केसरी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के 8वें दिन यानि इस गुरूवार को 5 करोड़ 85 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। केसरी ने 21 करोड़ 6 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और अब फिल्म की कुल कमाई 105 करोड़ 86 लाख रूपये हो गई हैl केसरी इस साल की सबसे तेज़ 100 करोड़ रूपये कमाई करने वाली सातवें दिन ही बन गई थी l फिल्म को होली के दिन रिलीज़ किया गया था इसलिए चार दिन का वीकेंड मिला था l

तीन दिन में 50 करोड़ रूपये की कमाई करने वाली केसरी ने चौथे दिन 75 करोड़ रूपये और 7वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था l ये फिल्म इस साल की हाईयेस्ट वीक ग्रॉसर है l इससे पहले गली बॉय ने एक हफ़्ते में (8 दिन का था) 100 करोड़ 30 लाख रूपये और टोटल धमाल ने 7 दिनों के हफ़्ते में 94 करोड़ 55 लाख रूपये की कमाई की थी l 

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी केसरी इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बनी और साथ ही अक्षय कुमार के फ़िल्मी करियर में पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में गोल्ड के बाद दूसरे स्थान पर आ गई है l केसरी को भारत में 3600 और ओवरसीज में 600 स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया है l

ये फिल्म भारतीय जांबाजों के वीरता और साहस की कहानी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा हैं। इस फिल्म को पहले करण जौहर के साथ सलमान खान भी प्रोड्यूस करने वाले थे लेकिन बाद में वो हट गए। केसरी, बैटल ऑफ़ सारागढ़ी की कहानी हैl 12 सितम्बर 1897 को अंग्रेजों और अफ़्ग़ान ओराक्ज़ई जनजातियों के बीच लड़ा गया था। यह युद्ध अब के पाकिस्तान में स्थित उत्तर-पश्चिम फ्रण्टियर प्रान्त (खैबर-पखतुन्खवा) में हुआ। तब सिख ब्रिटिश फ़ौज में सिख रेजिमेंट की चौथी बटालियन थी, जिसमें 21 सिख थे, जिन पर 10000 अफ़्ग़ानों ने हमला किया था ।

सिखों का नेतृत्व कर रहे हवलदार ईशर सिंह ने मरते दम तक लड़ने का फैसला किया । इसे सैन्य इतिहास में इतिहास के सबसे महान एंड बैटल यानि अन्त वाले युद्धों में से एक माना जाता है। जंग के दो दिन बाद दूसरी ब्रिटिश भारतीय सेना द्वारा ने उस जगह पर फिर कब्ज़ा कर लिया था। सिख सैनिक इस युद्ध की याद में 12 सितम्बर को सारगढ़ी दिवस मनाते हैं l फिल्म में अक्षय कुमार हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!