Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मनोरंजन

Kesari Box Office: अक्षय कुमार की केसरी ने दूसरी दिन मचाया तहलका, इतने करोड़ आये

मुंबई। होली पर अक्षय कुमार की रिलीज़ हुई फिल्म केसरी ने पहले दिन तो बॉक्स ऑफिस को हिला दिया था और दूसरे दिन शानदार कमाई करते हुए कलेक्शन 37 करोड़ के पार पहुंचा दिया है।

बॉक्स ऑफ़िस पर बैटल ऑफ सारागढ़ी की कहानी को लेकर बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के दूसरे दिन यानि शुक्रवार को 16 करोड़ 70 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। केसरी ने 21 करोड़ 6 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और दो दिनों में कलेक्शन 37 करोड़ 76 लाख रूपये हो गए हैं।

केसरी होली के दिन रिलीज़ हुई और भारत के ज़्यादातर शहरों में दोपहर तक होली खेली जाती है तो सुबह के शो में फुटफॉल कम रहा लेकिन फिल्म को तीन बजे की बाद से दर्शकों का साथ मिलना शुरू हुआ। केसरी ने आधे दिन के बाद 21 करोड़ जोड़े। केसरी को हॉलीडे वीकेंड मिला है और आज शनिवार के कलेक्शन के साथ फिल्म 50 करोड़ पार कर जायेगी और चार दिन में 65 से 70 करोड़ के बीच का कलेक्शन मिल सकता है।

गली बॉय ने चार दिनों के वीकेंड में 72 करोड़ 45 लाख रूपये का कलेक्शन किया था जबकि टोटल धमाल ने तीन दिन के वीकेंड में 62 करोड़ 40 लाख रूपये की कमाई की थी l 

केसरी इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बनी और साथ ही अक्षय कुमार के फ़िल्मी करियर में पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में गोल्ड के बाद दूसरे स्थान पर आ गई है l

केसरी को भारत में 3600 और ओवरसीज में 600 स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया है lये फिल्म भारतीय जांबाजों के वीरता और साहस की कहानी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा हैं। इस फिल्म को पहले करण जौहर के साथ सलमान खान भी प्रोड्यूस करने वाले थे लेकिन बाद में वो हट गए।

केसरी, बैटल ऑफ़ सारागढ़ी की कहानी हैl 12 सितम्बर 1897 को अंग्रेजों और अफ़्ग़ान ओराक्ज़ई जनजातियों के बीच लड़ा गया था। यह युद्ध अब के पाकिस्तान में स्थित उत्तर-पश्चिम फ्रण्टियर प्रान्त (खैबर-पखतुन्खवा) में हुआ। तब सिख ब्रिटिश फ़ौज में सिख रेजिमेंट की चौथी बटालियन थी, जिसमें 21 सिख थे, जिन पर 10000 अफ़्ग़ानों ने हमला किया था । सिखों का नेतृत्व कर रहे हवलदार ईशर सिंह ने मरते दम तक लड़ने का फैसला किया । इसे सैन्य इतिहास में इतिहास के सबसे महान एंड बैटल यानि अन्त वाले युद्धों में से एक माना जाता है। जंग के दो दिन बाद दूसरी ब्रिटिश भारतीय सेना द्वारा ने उस जगह पर फिर कब्ज़ा कर लिया था।सिख सैनिक इस युद्ध की याद में 12 सितम्बर को सारगढ़ी दिवस मनाते हैं l फिल्म में अक्षय कुमार हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!