Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डदेहरादून

कथनी और करनी को अक्षरश: रखना जिलाधिकारी सविन बंसल की कार्यशैली

जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने में रहते हैं तत्पर डीएम देहरादून।

शहर को व्यवस्थित बनाने के लिए निकल चुके हैं तीन पार्किंग के टेंडर।

दो ऑटोमेटेड तथा एक सामान्य पार्किंग, 4 माह के भीतर बनकर होगी तैयार।

अब बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए, शहर देहरादून में भी ऑटोमेटेड पार्किंग का सुविधा ले सकेंगे।

जिलाधिकारी ने सौंपा ग्रामीण निर्माण विभाग को शीघ्र पार्किंग निर्माण की जिम्मेदारी।

वाहन सुरक्षा हेतु आधुनिक तकनीक से लैस होंगी, ऑटोमेटेड पार्किंग।

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 13 अक्टूबर 2024, देहरादून। जनपद देहरादून के पदभार संभालते ही जिलाधिकारी सविन बंसल शहर देहरादून में आम जनमानस को सुगम व सुव्यवस्थित सुविधा मुहैया कराने में हर स्तर पर कार्यों को तेजी से संपादित करवा रहे हैं। एक ओर जहाँ जिलाधिकारी जनपद में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं स्वच्छता के क्षेत्र में पैनी नजर बनाए हुए हैं, वहीं शहर में आवागमन की समस्या को सुगम बनाने में हर स्तर से कार्य को संपादित कराने में जुटे है। जिसके चलते आज शहर में आवागमन करने वाले वाहनों को दो ऑटोमेटेड तथा एक सामान्य पार्किंग की टेंडर निकाले गए हैं। ऑटोमेटेड पार्किंग 1- लैंसडाउन चौक से गाँधी पार्क एवं परेड ग्राउंड के मध्य जाने वाले मार्ग पर गाँधी पार्क के दाहिने और बनाई पार्किंग का निर्माण कार्य।
2- लैंसडाउन चौक पर तिब्बती मार्केट के सामने बहुउद्देशीय खेल भवन के पास पार्किंग निर्माण कार्य। उक्त दोनों ऑटोमेटेड पार्किंग के टेंडर 25 अक्टूबर 2024 को खोला जायेगा।

जबकि सामान्य पार्किंग सर्वे चौक के पास करनपुर चौकी से लगी हुई काबुल हाउस की भूमि का सतही पार्किंग निर्माण कार्य, जिसका टेंडर 23 अक्टूबर 2024 को खोला जायेगा।

जिलाधिकारी ने तीनों पार्किंग का निर्माण पूर्ण करने की जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग उत्तराखंड को दी है। उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता को कड़े निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय तक पार्किंग निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाय।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!