Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

भांजी कात्यायनी सिंह राजपूत ने अपने सुशांत मामा को याद कर शेयर किया एक इमोनशनल पोस्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अगस्त 2020, शनिवार। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उनका परिवार अभी तक उबर नहीं पा रहा है। लगातार परिवार के सदस्य सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। वहीं सुशांत से जुड़ी कई पुरानी तस्वीरें भी उनके परिवार की तरफ से सोशल प्लेटफॉर्म पर साझा की जा रही हैं। इसी बीच सुशांत की भांजी कात्यायनी ने मामा को याद कर एक इमोनशनल पोस्ट शेयर किया है। कात्यायनी से पहले सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह ने भी एक पोस्ट शेयर किया था जो काफी चर्चा मे रहा था। कात्यायनी का पोस्ट पढ़कर आप यकीनन भावुक हो उठेंगे।

सुशांत सिंह रजापूत की भांजी कात्यायनी ने लिखा, ‘गुलशन मामा, मैं आपको इस ब्रह्माण्ड से भी ज्यादा प्यार करती हूं। आप मेरे लिए पहले भी खास थे और आज भी बहुत ज्यादा खास हैं। जीवन में बारे में आपकी बातें हमेशा से ही मुझे उत्साहित करती थीं, लेकिन कभी मैंने ये नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा भी वक्त आएगा जब मैं कभी आपकी आवाज नहीं सुन सकूंगी।’

कात्यायनी ने आगे लिखा, ‘एक बार आपने मुझे ये बताया था कि हकीकत में हम कभी भी मरते नहीं हैं। आपकी इस बात पर मैं वाकई यकीन करना चाहती हूं, लेकिन हर गुजरते वक्त के साथ इस पर यकीन कर पाना मेरे लिए बेहर मुश्किल हो रहा है। मैं हमेशा आपको लेकर ये सोचती थी कि जब मैं बड़ी हो जाऊंगी तो मैं आपको अपने घर लेकर जाऊंगी, पहाड़ों पर और फिर आपकी नजरों में अपने लिए गर्व देखूंगी।  लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हो पाएगा अब कभी।’

बता दें कि कात्यायनी से पहले सुशांत की एक और भांजी मल्लिका सिंह ने एक पोस्ट शेयर कर यूजर्स को करारा जवाब दिया था। दरअसल, सुशांत सिंह के निधन के बाद से ही उनकी बहन प्रियंका सिंह पर लगातार यूजर्स निशाना साध रहे थे। सुशांत के निधन के बाद प्रियंका परिवार से सबसे पहले उनके फ्लैट पर पहुंची थीं। मल्लिका ने अपनी मौसी प्रियांका की उस वक्त की पूरी स्थिति के बारे में बताया था जब उन्होंने सुशांत की डेथ बॉडी देखी थी। मल्लिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए यूजर्स का मुंह बंद किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!