Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
मनोरंजन

करीना कपूर की इस फिल्म में अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री, ऐसा होगा रोल

मुंबई। करीना कपूर खान को प्रेग्नेंसी और तैमूर की परवरिश के चलते लम्बे समय तक फिल्मों से दूर रहना पड़ा और अब जब वीरे दी वेडिंग से उनकी वापसी हो गई है तो अब वो तेज़ रफ़्तार से निकल पड़ी हैं। उनकी अगली फिल्म में अक्षय कुमार हीरो होंगे।

यह ख़बर पहले ही आ गई थी कि वापसी के बाद करीना दूसरी फिल्म के लिए भी तैयार हैं। करीना कपूर अब करण जौहर के बैनर पर बनने वाली फिल्म का हिस्सा होंगी। अब इस फिल्म में करीना कपूर के साथ अक्षय कुमार भी जुड़ गए हैं। फिल्म में वो करीना कपूर के पति का रोल निभाएंगे। बताते हैं कि अक्षय को फिल्म की कहानी पसंद आई है और जल्द ही वो इस फिल्म को लॉक करेंगे। ये अक्षय और करीना की नौ साल बाद वापसी होगी। आख़िरी बार दोनों ने कमबख़्त इश्क में काम किया था। हालांकि उसके बाद करीना ने अक्षय कुमार की दो फिल्मों गब्बर इज़ बैक और ब्रदर्स में आइटम सांग किया था। ये फिल्म इस साल नवम्बर में शुरू होगी। तब तक अक्षय कुमार अपनी फिल्म हाउसफुल 4 का काम ख़त्म कर लेंगे। वीरे दी वेडिंग के बाद करीना भी कुछ समय के लिए ब्रेक चाहती हैं। पांच साल बाद वो करण जौहर के बैनर में वापस आ रही हैं जबकि अक्षय इस समय करण की फिल्म केसरी में काम कर रहे हैं।

बताते हैं कि धड़क के निर्देशक शशांक खेतान के असिस्टेंट राज मेहता इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं। वो धर्मा प्रोडक्शन की तरफ़ से लॉन्च किये जाने वाले 11वें डायरेक्टर होंगे l इस फिल्म के लिए करीना को एक माँ के रोल में चुना गया है। दरअसल काफ़ी समय से करण जौहर चाह रहे थे कि करीना फिर से उनके बैनर के लिए फिल्म करें। फिल्म की एंड का के दौरान उन्होंने प्रस्ताव भी भेजा था लेकिन करीना तैमूर की परवरिश के लिए फिल्मों से दूर हो गईं। ये फिल्म शादी और रिलेशनशिप को लेकर अलग सी कहानी कहेगी। वैसे तो ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी लेकिन कहानी में एक संदेश भी छिपा हुआ है। बताया जाता है कि ये कहानी दो जोड़ियों की है। एक की शादी कई साल पहले हो चुकी है और बच्चे के जन्म को लेकर उनका संघर्ष है जबकि दूसरा कपल नवविवाहित होगा। फिल्म के बाकी तीन लीड कलाकारों के बारे में अभी तक कुछ फाइनल नहीं हुआ है। कुछ दिनों पहले ख़बर आई थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा, करीना के साथ जोड़ी बनायेंगे जबकि कार्तिक आर्यन के साथ जाह्नवी कपूर को कास्ट किये जाने की बात चल रही है।

पिछले दिनों ये भी खबर है आई थी कि करीना को शाहरुख़ खान के साथ फिल्म सैल्यूट में कास्ट किया गया है। भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म में पहले आमिर खान थे लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म से हटने का का फैसला किया। करीना ने 2016 में की एन्ड का में अर्जुन कपूर के साथ काम लीड रोल किया था। उसी साल उनकी उड़ता पंजाब भी आई थी लेकिन उसमें आलिया भट्ट और शाहिद कपूर लीड रोल में थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!