Breaking News :
>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील
फिल्म-जगतमनोरंजन

करीना और कियारा फिल्म ‘गुड न्यूज’ के बाद पर्दे पर फिर मचायेंगी धमाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2023, शनिवार, मुंबई। करीना कपूर और कियारा आडवाणी को आपने फिल्म गुड न्यूज में देखा होगा। अब ये दोनों अभिनेत्रियां फिर साथ आ रही हैं। इस बार उन्हें साथ ला रही हैं अश्विनी अय्यर तिवारी। चर्चा है कि दोनों साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इस खबर के सोशल मीडिया पर आते ही उनके प्रशंसक भी खुश हैं। वे कियारा और करीना की नई फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, करीना और कियारा की इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी कर रही हैं। यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी, जिसमें करीना और कियारा मुख्य भूमिका में होंगी। पिछले 2 सालों में अश्विनी ने कई विषयों पर काम किया और 2 कहानियां उन्होंने फाइनल कर दी हैं। एक एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ और दूसरी बालाजी एंटरटेनमेंट के साथ। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली फिल्म के लिए अश्विनी ने करीना और कियारा से बातचीत की है।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया कि करीना और कियारा दोनों ने ही अश्विनी की इस फिल्म में खासी दिलचस्पी दिखाई है और दोनों ही इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, उन्होंने अभी पूरी स्क्रिप्ट नहीं सुनी है। इसके बाद ही वे फिल्म साइन करेंगी। वे बस यही जानकर बहुत खुश हैं कि उन्हें दोबारा साथ काम करने का मैका मिल रहा है। इसके अलावा कई दूसरी फिल्मों के लिए भी करीना-कियारा से बातचीत चल रही है।

फिल्म जर्नलिस्ट हिमेश मानकंद ने जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर साझा की, कियारा और करीना के प्रशंसक फूले नहीं समाए। एक यूजर ने लिखा, यह तो बहुत बड़ी फिल्म होने वाली है। एक ने लिखा, बस जल्दी ले आओ। एक ने लिखा, इस खबर ने दिन बना दिया। गुड न्यूज में दोनों को देख दिल खुश हो गया था। एक ने करीना और कियारा की तस्वीर साझा कर लिखा, दोनों सचमुच पर्दे पर आग लगा देंगी। गुड न्यूज 2019 में आई थी, जिसमें करीना की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ तो कियारा की जोड़ी दिलजीत दोसांझ के साथ बनी थी। 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।

करीना जल्द ही फिल्म द क्रू में नजर आएंगी। इसके अलावा सिंघम अगेन उनके खाते से जुड़ी है। करीना निर्देशक सुजॉय घोष की वेब सीरीज डिवोशन में भी काम कर रही हैं। यह उनके करियर की पहली वेब सीरीज है। दूसरी तरफ कियारा जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म सत्यप्रेम की कथा में दिखेंगी। इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। इसके अलावा कियारा को सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म गेम चेंजर में देखा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!