Breaking News :
>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, “चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस नए कलवेर में और मजबूत होकर सामने आएगी”

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मई 2022, सोमवार, देहरादून। कांग्रेस के राजस्थान में संपन्न चिंतन शिविर के बाद पार्टी के नेता उत्साहित नजर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि इस शिविर के बाद कांग्रेस नए कलवेर में और मजबूत होकर सामने आएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में पार्टी पूरी ताकत झोंकेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस पहले भी अच्छा कार्य कर चुकी है अब और बेहतर करके दिखाएगी। अभी चिंता का विषय यह है कि भाजपा झूठ बेच रही है। इसमें वह सक्षम भी है। कांग्रेस सच नहीं बेच पा रही है। देश को नामी संस्थान देने, राष्ट्र को खड़ा करने और विकसित राष्ट्र के रूप में लाने के बाद भी कांग्रेस जनता के बीच लोकप्रिय नहीं हो पा रही है। अब इस शिविर के बाद कांग्रेस नए कलेवर व नए रंगरूप में नजर आएगी।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का प्रेरणादायक उद्बोधन, नई आशा और विश्वास मिला। कांग्रेस ने हमेशा समेकित विकास, सामाजिक न्याय, गरीबी उन्मूलन, शोषित व अल्पसंख्यक समाज को उठाने, महिलाओं और हाशिये पर गए व्यक्तियों के लिए काम किया है। इनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। अब सोनिया गांधी के नेतृत्व में नई शुरुआत होने जा रही है। कांग्रेस का परचम आने वाले समय में लहराएगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर भाजपा का पलटवार

भाजपा ने चिंतन शिविर में दिए गए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें भाजपा में अनुसूचित जाति का सम्मान न होने की बात कही गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए और फिर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है, जिसे बचाने को उसके नेता इस तरह की अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि जनता भली भांति जानती है कि कांग्रेस ने हमेशा ही अनुसूचित जाति को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। इस वर्ग की सुध लेने के कांग्रेस ने कभी प्रयास ही नहीं किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा अनुसूचित जाति का सम्मान किया है और करती आई है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आने के बाद अनुसूचित जाति के उत्थान को एक नहीं अनेक कई कदम उठाए गए हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने इस विषय पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि अनुसूचित जाति का सबसे अधिक उत्पीडऩ कांग्रेस सरकार में आर्य के मंत्री रहते हुए हुआ। समाज कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति घोटाला उन्हीं के संरक्षण में हुआ और वह दागी अधिकारियों को बचाते रहे।

जुगरान ने कहा कि राहुल गांधी ने राजस्थान में चिंतन शिविर के दौरान यशपाल आर्य का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की उपेक्षा होती है। इसी कारण आर्य भाजपा छोड़कर वापस कांग्रेस में आए। उन्होंने कहा कि इस बयान से राहुल गांधी की अपरिपक्वता एक बार फिर दिखाई दी। उन्हें आर्य के राजनीतिक चरित्र की जानकारी नहीं है।

आर्य ने यह सोचा था कि इस बार कांग्रेस सत्ता में आ रही है। इसलिए वह भाजपा छोड़ कांग्रेस में वापस लौट गए। आर्य व उनके पुत्र को भाजपा ने टिकट दिया था और दोनों चुनाव भी जीते। उन्होंने प्रश्न उठाया कि अगर आर्य को लगा कि भाजपा में अनुसूचित जाति का सम्मान नहीं होता तो उन्होंने कब आवाज उठाई और कब विरोध दर्ज कराया। उन्होंने आर्य को राजनीति मौसम वैज्ञानिक भी करार दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!