Breaking News :
>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी>>जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न>>यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल>>युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा सरकार के विरुद्ध बोला हल्ला

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 22 मई 2023, देहरादून। राजाजी टाइगर रिजर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव के मनोरंजन के लिए बाघिन के पीछे हाथी दौड़ाए गए। यह हाथियों और बाघिन के साथ अमानवीय व्यवहार है।

इसके अलावा कार्बेट टाइगर रिजर्व में भी एक बाघिन की भूख के कारण मौत हो गई और सरकार मूकदर्शक बनी रही। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा सरकार के विरुद्ध हल्ला बोला। उन्होंने सरकार के कार्यों पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में व्याप्त अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार पर आरोपों की बौछार की। उन्हाेंने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क में एक बाघिन के पीछे हाथी छोड़े गए। बेजुबान जानवरों के साथ इस प्रकार के कृत्य मानवीय दृष्टिकोण से उचित नहीं ठहराए जा सकते।

दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से मंगाए गए जिन आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था उनकी स्थिति किसी को पता नहीं। जिम कार्बेट पार्क में भूख से तड़पकर बाघिन की मौत मामले में भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ करोड़ो रुपये खर्च कर दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से चीते मंगवाए गए, वहीं अपने देश के नेशनल पार्कों में वन्यजीवों की दयनीय स्थिति बनी हुई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी चिंता जताई। कहा कि हालात यह हैं कि राजधानी देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कालेज में मातृशक्ति शौचालय में प्रसव को मजबूर हैं। करन माहरा ने जिम कार्बेट पार्क और राजाजी नेशनल पार्क घटनाओं की जांच कराने की मांग की। साथ राजकीय दून चिकित्सालय के शौचालय में महिला प्रसव मामले में भी दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!