Breaking News :
>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
देश

कपिल मिश्रा ने कहा- 8 फरवरी को दिल्ली वाले अरविंद केजरीवाल को सर्जिकल स्ट्राइक का देंगे सबूत

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के बीच मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने फिर विवादित ट्वीट किया है- ‘8 फरवरी को दिल्ली वाले केजरीवाल को सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत देंगे।’

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर बृहस्पतिवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। प्रचार का अंतिम दिन होने की वजह से आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज प्रत्याशी चुनाव प्रचार के मैदान में उतरेंगे।

Delhi Election 2020 LIVE:

  • बदरपुर विधासभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नारायण दत्त शर्मा ने हमला करने का आरोप लगाया है। प्रत्याशी के मुताबिक, यह हमला 8-10 अज्ञात लोगों ने बृहस्पतिवार रात को तब किया जब वे चुनाव प्रचार के सिलसिले में बैठक करके घर लौट रहे थे।
  • प्रचार के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल दिल्ली की कई विधानसभा सीटों पर AAP प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करेंगे।
  • आगामी 8 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे।
  • आम आदमी पार्टी के अलावा भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस गठबंधन करके सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

बुद्धिजीवियों ने की राष्ट्रहित में मतदान की अपील

प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने जागरूकता अभियान चलाकर राजधानी के हर व्यक्ति से मतदान करने का आह्वान किया है। इसमें लोगों को बताया कि मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसका सभी को प्रयोग करना चाहिए। इस बीच शिक्षकों ने लोगों से राष्ट्रहित व विकास के लिए भाजपा के पक्ष में प्रचार भी किया।

इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), जामिया मिल्लिया इस्लामिया, गुरु गो¨बद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आइपीयू) समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों व शोधकर्ताओं जागरूकता अभियान चलाया। डीयू के शिक्षक संगठन, नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (एनडीटीएफ) के पूर्व अध्यक्ष व डीयू कार्यकारी परिषद के पूर्व सदस्य डॉ ए के भागी ने बताया कि करीब 400 शिक्षकों ने यह अभियान चलाया है। इस दौरान राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी शिक्षकों द्वारा की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!