Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

उत्तरांचल प्रेस क्लब में नवमी पर कन्या जिमाई व हवन, पत्रकारों व प्रदेश की सुख-समृद्धि की की गई कामना

पत्रकारों के कल्याण और उनके निष्पक्ष कार्य के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना बेहद जरूरी है : महानिदेशक सूचना

यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि पत्रकार बिरादरी के प्रति आभार और प्रदेश की मंगलकामना का प्रतीक है :अध्यक्ष, प्रेस क्लब

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 1 अक्टूबर 2025, देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में नवमी के पावन पर्व पर आज बुधवार को कन्या जिमाई एवं हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की खुशहाली और पत्रकारों की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

पूजा-अर्चना का कार्य पंडित शेखर जोशी द्वारा विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने पूजा अर्चना कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी एवं उनकी धर्मपत्नी पूनम कण्डारी ने संकल्पपूर्वक पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। पत्रकारों के कल्याण और उनके निष्पक्ष कार्य के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रदेश की प्रगति में पत्रकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि पत्रकार बिरादरी के प्रति आभार और प्रदेश की मंगलकामना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पत्रकारों एवं उनके परिजनों की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना के लिए हवन किया गया। माँ दुर्गा से उत्तरांचल प्रेस क्लब के सभी सदस्यों, उनके परिजनों तथा समस्त पत्रकार जगत के स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए मंगल कामना की।

कार्यक्रम में रचना रावत के नेतृत्व में नव दुर्गा कीर्तन मंडली ने भजन-कीर्तन कर श्रद्धा व भक्ति का माहौल बनाया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला, संयुक्त मंत्री रश्मि खत्री, अभय सिंह कैन्तुरा, सम्प्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य संदीप बडोला, मनवर सिंह रावत, मौ० असद, रमन जायसवाल, किशोर रावत, पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी, जितेंद्र अन्थवाल, पूर्व महामंत्री गिरिधर शर्मा के साथ ही वरिष्ठ पत्रकार भूपत सिंह बिष्ट, दीपक फरस्वाण, किशोर रावत, एसपी उनियाल, आईपी उनियाल, इंद्रेश कोहली, प्रवीन बहुगुणा, हर्षमणि उनियाल, पहाड़ी शहजाद, चांद मौहम्मद, सपना पाण्डेय, राजेश बहुगुणा, संजय किमोठी, घनश्याम चन्द्र जोशी, सुभाष कुमार, मदन जोशी, दीपक गुसाईं, नवीन जोशी, दीप मैठाणी, आईटीबीपी से सेवानिवृत जयदत्त्त बहुगुणा सहित बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!