Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा स्थगित

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जुलाई 2021, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगातार दूसरे वर्ष भी कांवड़ यात्रा रद कर दी गई है। ऐसे में अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं के हरिद्वार जिल में आने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने प्रदेश की सीमाएं सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, हरिद्वार जिले में धारा 144 लागू करने की भी तैयारी की जा रही है। इस संबंध में आदेश जिलाधिकारी ही जारी करेंगे।

बीते वर्ष भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए कांवड़ यात्रा नहीं हुई थी। इस बार कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बरपा चुकी है। ऐसे में सरकार ने कांवड़ यात्रा को स्थगित करने पर देर नहीं की। अब अन्य राज्यों से श्रद्धालु कांवड़ लेकर उत्तराखंड नहीं आ सकेंगे।

बता दें कि श्रावण माह में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों से भारी संख्या में कांवड़ यात्री हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री व नीलकंठ पहुंचते हैं।

डीआइजी अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली व हरियाणा जैसे राज्य के विभागीय आलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर अभी तक शासन की ओर से कोई लिखित आदेश नहीं आया है।

पिछले सप्ताह हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में सैद्धांतिक सहमति बनी थी कि कांवड़ यात्रा इस बार भी रद्द रहेगी।

कांवड़ यात्रा के दौरान किस राज्य से कितने श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं, इसका डाटा राज्यों से मांगा जाएगा। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किस बार्डर पर कितनी फोर्स लगाई जानी है। सभी राज्यों को संदेश भेजा जाएगा कि अपने नागरिकों को इस संबंध में जागरूक करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!