Breaking News :
>>मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन>>चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित>>गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर>>लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव>>कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन>>डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवायें देने के निर्देश>>जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण>>देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार>>BCI चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन>>कीव पर रूसी मिसाइल हमले में छह लोगों की मौत, 33 घायल>>डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप>>‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज>>रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन>>सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर>>वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनाएं- उपराष्ट्रपति>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग
उत्तराखण्डधार्मिकहरिद्वार

दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही कांवड़ यात्रा, तीन दिन के अंदर 12 लाख से अधिक कांवड़ियों ने भरा गंगाजल

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 25 जुलाई 2023, हरिद्वार। पंचक के बीच भी कांवड़ यात्रा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री रुड़की होते हुए हरिद्वार पहुंच रहे हैं।  झूमते-गाते कांवड़ यात्रियों को देख शहर का माहौल भी शिवमय हो गया। धर्मनगरी में तीसरे दिन छह लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्यों की तरफ रवाना हो गए। अब तक तीन दिन के अंदर 12 लाख 40 हजार कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, लगातार कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। पहले दिन 2.40 लाख और दूसरे दिन चार लाख कांवड़िए पहुंचे थे। अब तीसरे दिन बुधवार को छह लाख कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल भरकर रवाना हुए हैं। कुल 12.30 लाख कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। विज्ञापन बुधवार को जिले में 29,911 छोटे-बड़े वाहनों ने प्रवेश किया है।

अलग-अलग गंगा घाटों से गंगा में डूबने से छह कांवड़ यात्रियों को एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीम ने बचाया है। बुधवार को भी हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री रुड़की होते हुए गए। शहर और इसके आसपास कई संस्थाओं की ओर से शिविर लगाए गए हैं। वहां भंडारे आदि की उचित व्यवस्था की गई है। साथ ही कई संस्थाएं फलों का भी वितरण कर रही हैं। जगह-जगह पर डीजे लगाकर यात्रियों के लिए भजन और आराम करने के लिए टेंट की भी व्यवस्था की गई है। शहर और हाईवे से गुजर रहे कांवड़ यात्री एक दूसरे की मदद कर भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!