Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
फिल्म-जगतमनोरंजन

‘कंतारा : ए लीजेंड चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज डेट घोषित, फैंस में उत्साह

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार, मुम्बई। ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 इस साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक मानी जा रही है। यह 2022 में आई ब्लॉकबस्टर कंतारा का प्रीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। निर्देशन के साथ-साथ फिल्म में लीड रोल भी ऋषभ शेट्टी ने ही निभाया है। यह फिल्म इसी अक्टूबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

अब तक मेकर्स ने फिल्म से जुड़े पोस्टरों के अलावा कोई बड़ा प्रमोशन नहीं किया था। लेकिन आखिरकार उन्होंने वह अपडेट जारी कर दिया है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। कंतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर 22 सितंबर को दोपहर 12:45 बजे रिलीज होगा। इस बात की जानकारी होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर कर दी।

यह प्रीक्वल कदंब राजवंश के दौरान कादुबेट्टू शिव की उत्पत्ति की कहानी को दिखाएगा। खास बात यह है कि कंतारा की शुरुआत एक छोटी कन्नड़ फिल्म के रूप में हुई थी, लेकिन रिलीज के बाद यह देश-दुनिया में छा गई थी। महज 16 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 415 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड कायम किया। इस सफलता ने ऋषभ शेट्टी को स्टारडम दिलाया और होम्बले फिल्म्स को वैश्विक पहचान।

कंतारा : ए लीजेंड चैप्टर 1 को लेकर मेकर्स और भी बड़े लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। निर्माता विजय किरागंदूर पहले ही इसे अपनी कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बता चुके हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी में रिलीज होगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *