Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
ताज़ा खबरेंदेशमनोरंजन

कनिका कपूर ने लिखा : उम्मीद करती हूँ मेरा अगला टेस्ट नेगेटिव आएगा, घर और बच्चों के पास जाने के लिए बेकरार

आकाश ज्ञान वाटिका। 30 मार्च, 2020, सोमवार। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर इन दिनों कोविड 19 के संक्रमण की वजह से लगातार ख़बरों में हैं। कनिका के चार टेस्ट हो चुके हैं और चारों बार वो पॉज़िटिव आयी हैं। लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। अब कनिका ने ख़ुद अपनी हेल्थ का अपडेट दिया है और उम्मीद जताई है कि उनका अगला कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव निकलेगा। कनिका ने कुछ रिपोर्ट्स का भी खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि वो आईसीयू में हैं।

कनिका ने रविवार रात इंस्टाग्राम पर अपनी सेहत की जानकारी दी। कनिका ने लिखा- सोने जा रही हूँ । सभी को प्यार भेजती हूं। सुक्षित रहिए साथियों। आपकी चिंताओं के लिए शुक्रिया, लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूँ । मैं ठीक हूं। उम्मीद करती हूँ कि मेरा अगला टेस्ट नेगेटिव आएगा। घर अपने बच्चों के पास जाने के लिए बेकरार हूँ । उनकी याद आती है। कनिका ने इसके साथ एक ग्राफिक्स भी शेयर किया है, जिसमें दार्शनिक भाव से लिखा हुआ है- ज़िंदगी हमें समय का सदुपयोग सिखाती है, जबकि समय हमें ज़िंदगी की अहमियत समझाता है।

बता दें कि कनिका ने कुछ दिन पहले कोविड 19 पॉज़िटिव होने की जानकारी इंस्टाग्राम के माध्यम से दी थी, जिसके बाद हंगामा मच गया था। कनिका पर जानकारी छिपाने के आरोप लगे, क्योंकि जिस वक़्त उन्हें क्वारंटाइन में होना चाहिए था, वो मुंबई और लखनऊ में पार्टी कर रही थीं। कनिका जिन लोगों से मिलीं, सभी सेल्फ़ आइसोलेशन में चले गये थे। राहत की बात यह रही कि सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी। कनिका के ख़िलाफ़ लापरवाही के लिए पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज़ करवाई गयी थीं। बाद में कनिका ने इंस्टाग्राम से अपनी यह पोस्ट डिलीट कर दी।

इस बीच उनके घरवालों ने आशंका जताई कि कनिका का इलाज ठीक से नहीं चल रहा है। उन्होंने कनिका को एयरलिफ़्ट करने की भी पेशकश की। हालांकि पीजीआई के चिकित्सकों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है। कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से भारत लौटी थीं और उसके बाद उन्होंने कई पार्टी और समारोह में हिस्सा लिया था। उसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी और कोरोना वायरस के लक्षण आने के बाद 20 मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

कनिका मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं और 1997 में शादी करके लंदन गयी थीं। हालांकि, 2012 में उनका तलाक़ हो गया और वो मुंबई आ गयीं, जहां सिंगिंग में करियर आज़माने लगीं। कनिका ने बॉलीवुड में कई हिट गाने गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!