Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
मनोरंजन

कनिका कपूर कोविड 19 को मात देकर अब पूरी तरह स्वस्थ – परिवार के साथ ऐसे बिता रही हैं वक्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अप्रैल 2020, सोमवार। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोविड 19 को मात देकर अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और घर पर अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त बिता रही हैं। घर आने के बाद कनिका सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हो गई हैं। बीते रोज़ उन्होंने एक पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को लताड़ लगाई थी। अब उन्होंने एक पॉजिटिव तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसमें अपने मां-पापा के साथ नजर आ रही हैं।

कनिका ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो मां-पापा के साथ बैठकर चाय पीती नज़र आ रही हैं। फोटो में तीनों काफी खुश और रिलेक्स नज़र आ रहे हैं। फोटो शेयर करने के साथ कनिका ने कैप्शन में लिखा, ‘आपको सिर्फ एक अच्छी मुस्कुराहट, अच्छे दिल और अच्छी चाय की जरूरत है

कनिका कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को जवाब दिया :

कनिका कपूर के लंदन से लौटने के बाद जब ये बात सामने आई थी कि वो कोरोना वायरस का शिकार हैं, तो पुलिस प्रशासन से सोशल मीडिया तक हड़कंप मच गया। सिंगर को जमकर ट्रोल किया गया, उनके खिलाफ एफाईआर दर्ज करवा दी गई। कनिका ने अब इन सारे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को जवाब दिया है। कनिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मुझे पता है कि मेरे बारे में कई तरह की कहानियां बनाई गईं। कुछ कहानियां तो इस वजह से ज्यादा बन गईं क्योंकि मैंने अब तक शांत रहने का फैसला किया। मैं चुप इसलिए नहीं थी क्योंकि मैं गलत थी, बल्कि मुझे पता था लोगों को गलत जानकारी दी गई। मैं बस इंतजार कर रही थी कि लोग खुद सच को समझें। मैं अपने परिवार, दोस्त और सपॉर्ट करने वालों का शुक्रिया करती हूं, जिन्होंने ऐसे वक्त में मुझे समझा और मुझसे बात की जब उनसे बात करने की जरूरत थी। मैं उम्मीद और प्रार्थना करती हूं कि आप सभी इस टाइम में सेफ होंगे।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!