Breaking News :
>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन>>उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित>>एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

कंगना ने ट्विटर को निशाने पर लेते कहा, “सरकारों को धमाकना और नियंत्र‍ित करना चाहते हैं”

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मई 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली।  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच चल रही खींचतान में अब कंगना रनोट भी कूद पड़ी हैं। ट्विटर से बेदखल होने के बाद कंगना इन दिनों इंस्टाग्राम के ज़रिए अपने विचार रख रही हैं। हालांकि, ऐसा करने के लिए वो नियमित पोस्ट से अधिक इंस्टा स्टोरी का इस्तेमाल करती हैं।

गुरुवार को कंगना ने इंस्टा स्टोरी के ज़रिए फिर से ट्विटर की ख़बर ली। उन्होंने ट्विटर को मुट्ठीभर नशेड़ियों का समूह और पैसों के लिए लालची करार दिया। दरअसल, कंगना के भड़कने की वजह ट्विटर का एक स्टेटमेंट बना, जिसमें कम्पनी ने क़ानूनी दायरे में रहकर लोगों की अभिव्यक्ति की आज़ादी और निजता की रक्षा करने की बात कही है।

इस स्टेटमेंट में ट्विटर ने भारत में अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता ज़ाहिर की है। साथ ही कहा गया है कि वैश्विक सेवा शर्तों को लागू करने पर पुलिस द्वारा डराने की कार्रवाई चिंताजनक है। ट्विटर के इस स्टेटमेंट पर कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा- बेचारा ट्विटर।

अभिव्यक्ति की आज़ादी की बात कर रहा है। महान ट्विटर, संसद का बिना चुना सदस्य, दुनिया का सुप्रीम न्यायाधीश, मानवता के नैति कम्पास का रखवाला… और उनकी मूल योग्यताएं क्या हैं, जो उन्हें यह स्पेशल ताक़त मिल गयी है? ये हैं कौन? मुट्ठीभर नशेड़ी, जिन्हें आसानी से ख़रीदा और बेचा जा सकता है।

हर चीज़ की तो क़ीमत है। फॉलोअर्स से लेकर प्रमोशनल ट्वीट्स तक। यह पैसे के लोभी निजी व्यापारी और पूंजीपति देश चलाना चाहते हैं, सरकारों को तंग और नियंत्रित करना चाहते हैं। क्या वाकई हमने ईस्ट इंडिया कम्पनी से कुछ नहीं सीखा?

बता दें, यह पहली बार नहीं है, जब कंगना ने ट्विटर पर भड़ास निकाली हो। ट्विटर पर रहकर ही वो कई बार ट्विटर को खरी-खरी सुनाती रही हैं। कुछ दिनों पहले कंगना का एकाउंट कुछ आपत्तिजनक ट्वीट्स के बाद स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया था। तब से वो इंस्टाग्राम पर काफ़ी सक्रिय हो चुकी हैं। वैसे, इंस्टाग्राम पर भी उनकी कोविड-19 से संबंधित एक पोस्ट डिलीट की जा चुकी है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने आशंका जतायी थी कि यहां भी जल्द उनका एकाउंट बंद हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!