Breaking News :
>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

कंगना रनोट ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ‘आसमाँ को धरती पे लाने वाला चाहिए…….’

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 फ़रवरी 2021, गुरुवार। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट फिल्मों के अलावा देश के कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय देने के लिए जानी जाती हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम ही हमेशा तारीफ भी करती रहती हैं। अब एक बार फिर से कंगना रनोट ने पीएम नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ की है। उन्होंने इस बार बेहद खास और अलग अंदाज में पीएम की तारीफ की है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो को भरोसा दिलाया है। उन्होंने ट्विटर पर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो के लिए लिखा, ‘मेरे दोस्त जस्टिन ट्रुडो का फोन आया, इसकी मुझे खुशी है। हमारे बीच जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल इकोनॉमिक रिकवरी जैसे अन्य मुद्दों पर भी सहयोग पर सहमति बनी।’ अभिनेत्री कगंना रनोट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट पर खुशी जाहिर की और अलग अंदाज में उनकी तारीफ की।

कगंना रनोट ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सभी को याद है कि 90 के दशक में संगीत प्रोग्राम चित्रहार आता था। जब मैं बहुत छोटी थी। मैंने रिश्तेदारों के लिए इस पर डांस किया करती थी। ‘आसमां को धरती पे लाने वाला चाहिए, झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए… तुना तुना तक तक तुना।’ सोशल मीडिया पर कंगना रनोट का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इसके अलावा इन दिनों कंगना रनोट एक बार फिर से ट्विटर की आलोचना करनी की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को छोड़ने की धमकी दी है। कंगना ने यह भी कहा कि वह किसी और प्लेटफॉर्म पर चली जाएंगी जोकि स्वदेशी होगा।

अभिनेत्री कंगना ने कहा है कि वह जल्द ट्विटर छोड़ सकती हैं और वह देसी प्लेटफॉर्म पर जा सकती है, जिसका नाम ‘कू’ है। कंगना ने हाल ही में ट्विट्टर पर अपने अकाउंट को लेकर कई प्रतिबंधों का भी सामना किया है। उनके कई ट्वीट नियमों का उल्लंघन करने के चलते हटाए गए हैं। उनकी बहन रंगोली चंदेल का अकाउंट बहुत पहले सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर हेट स्पीच को बढ़ावा देने का आरोप लगा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!