Breaking News :
>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

कंगना रनोट जेल की उस कोठरी में पहुंचीं जहाँ सावरकर को बंदी बनाकर रखा गया था

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अक्टूबर 2021, बुधवार, नई दिल्ली। मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी और पंगा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद कंगना रनोट मंगलवार को अंडमान द्वीप पहुंचीं और वहां काला पानी जेल में वीर सावरकर सेल का दौरा किया। कंगना ने अपने अनुभव को तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर साझा किया। एक्ट्रेस काल कोठरी को आजादी का सच भी बताया।

कंगना जेल की उस कोठरी में पहुंचीं, जहां सावरकर को बंदी बनाकर रखा गया था। तस्वीरों में कंगना सावरकर की तस्वीर के सामने ध्यान की मुद्रा में बैठी नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वो तस्वीर के सामने नतमस्तक दिखायी दे रही हैं। कंगना ने जेल के अहाते की तस्वीर भी साझा की है। जिस सेल में सावरकर को रखा गया था, उसके बाहर एक पट्टिका लगी है, जिस पर लिखा गया है कि विनायक दामोदर सावरकर इस कोठरी में 1911 से 1921 तक रहे थे।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गयीं तस्वीरों के साथ कंगना ने लिखा- ”आज अंडमान द्वीप के पोर्ट ब्लेयर में स्थित काला पानी सेल्युलर जेल में वीर सावरकार सेल का दौरा किया। अंदर तक हिल गयी। जब अमानवता अपने चरम पर थी, सावरकर जी के रूप में मानवता ने शीर्ष पर थी और आंखों में आंखें डालकर हर क्रूरता का मुकाबला प्रतिरोध और दृढ़ निश्चय से किया।

उन दिनों उनका कितना डर रहा होगा कि ना सिर्फ उन्हें काला पानी में रखा गया, बल्कि समंदर के बीचोंबीच इस छोटी-सी कोठरी से निकल भागना असम्भव रहा होगा, फिर भी जेल की मोटी दीवारों के बीच जंजीरो में जकड़कर रखा। कल्पना कीजिए उस डर का कि अनंत समंदर के बीच कहीं हवा में गायब ना हो जाएं। कितने कायर थे वो लोग। यह कोठरी आजादी का सच है, ना कि वो जो हमें किताबों में पढ़ाया जाता है। मैंने कोठरी में ध्यान लगाया और वीर सावरकर जी के प्रति अपनी कृतज्ञता और गहरा सम्मान जताया। स्वतंत्रता संग्राम के इस सच्चे नायक को मेरा कोटि-कोटि नमन। जय हिंद।”

सावरकर की 138वीं जयंती पर स्वातंत्र्य वीर सावरकर नाम से एक बॉलीवुड फिल्म का एलान भी किया गया है, जिसका निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह हैं।

25 अक्टूबर को कंगना को उनकी फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी और पंगा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया था। समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ था, जिसमें कंगना ने अपना माता-पिता के साथ शिरकत की थी। कंगना की आने वाली फिल्मों में धाकड़ और तेजस शामिल हैं। उनकी फिल्म थलाइवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!