Breaking News :
>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
मनोरंजन

कंगना रनौत फिल्म सेट पर कुछ इस अदांज में आईं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट भी लंबे ब्रेक के बाद काम पर लौट गई हैं। कंगना ने फिर से अपने शूटिंग प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर दिया है और अब एक्ट्रेस ने अपनी शूटिंग के वक्त की तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने लंबे समय बाद शूटिंग सेट की तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने काम शुरू कर दिया है। बता दें कि अभी एक्ट्रेस तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता की बायोपिक थलाइवी पर काम कर रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस जयललिता की भूमिका निभाने वाली हैं।

फिल्म के कई सीन शूट किए जा चुके हैं और अभी तक शूटिंग पूरी भी हो सकती थी। हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से शूटिंग पर 7 महीने से काम नहीं चल रहा था, ऐसे में कुछ सीन अब शूट किए जाने हैं। कंगना की ओर से शेयर की तस्वीरों में एक्ट्रेस साड़ी में नज़र आ रही हैं और फिल्म के डायरेक्टर एएल विजय से बात कर रही हैं। एक्ट्रेस ने डायरेक्टर के साथ बातचीत के दौरान की तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों के साथ कंगना ने लिखा है- ‘गुड मॉर्निंग फ्रैंड्स, यह मेरे टैलेंटेड और स्नेही डायरेक्टर एएल विजय जी के साथ कल सुबह के सीन को लेकर हो रही चर्चा के दौरान की तस्वीरे हैं, इस दुनिया में कई शानदार स्थान हैं, लेकिन मेरे लिए सबसे सुखद और सुकून देने वाला है फिल्म सेट।’ फोटोज में दिख रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से सेट का माहौल काफी अलग है और सभी लोग मास्क लगाए हुए नज़र आ रहे हैं।

इससे पहले कंगना ने अपनी सेल्फी शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि वो जल्द ही काम शुरू करने वाली हैं और वो अपने घर मनाली से साउथ इंडिया के लिए रवाना हो गई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस हैदराबाद आ गईं। वहीं, शूटिंग से पहले एक्ट्रेस अपने बयानों, फिल्म स्टार्स पर सीधे आरोप लगाने, शिवसेना से सीधा मुकाबला करने, उनके घर पर हुई बीएमसी की कार्रवाई को लेकर खबरों में रही थीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!