Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
मनोरंजन

कंगना रनौत ने फिर साधा तापसी पन्नू पर निशाना, बोलीं- जिंदगी में एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी

कंगना रनोट और तापसी पन्नू के बीच छिड़ी वॉर अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। पहले कंगना ने रिप्बलिक टीवी को दिए इंटरव्यू में तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर पर निशाना साधते हुए उन्हें बी ग्रेड एक्ट्रेस बताया। कंगना के इस इंटरव्यू के बाद तपासी ने भी एक्ट्रेस पर निशाना साधते हुए उनकी और उनकी बहन रंगोली पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तापसी के बयान के बाद कंगना ने एक बार फिर एक्ट्रेस पर हमला बोला है।

टीम कंगना रनोट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तापसी को लेकर ट्वीट किया गया, ‘कंगना ने अपने इंटरव्यू में ही ये भविष्यवाणी कर दी थी कि अब गिद्ध उनके खून के पीछे लग जाएंगे, और सब मिलकर एक अकेली महिला पर अटैक करेंगे जो माफिया के खिलाफ आवाज़ उठा रही है’। इसके बाद कंगना ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने तापसी का नाम लेकर उनपर हमला बोला।

एक्ट्रेस ने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मिशन मंगल और बदला दोनों मेल डॉमिनेटेड फिल्म हैं.. तापसी ने अपनी जिंदगी में एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी है। कनिका ढिल्लन और लेफ्ट का पूरा इकोसिस्टम सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर को कवर अप करने की कोशिश कर रहा है। आप सबको शर्म आन चाहिए, किसी ने उसका बचाव नहीं किया, और अब उसके कातिलों का बचाव कर रहे हैं’।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना रनोट काफी अग्रेसिव हैं। कंगना लगातार सुशांत की मौत के बाद न्याय की मांग कर रही हैं। इस सिलसिले में बीते दिनों उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियो भी शेयर किए जिसमें उन्होंने ये सवाल उठाया कि सुशांत जैसा समझदार लड़का आत्महत्या कैसे कर सकता है।

इतना ही नहीं कंगना ने कुछ दिन पहले ये भी कहा कि जो वो कह रही हैं अगर वो साबित नहीं कर पाईं तो अपना पद्मश्री लौटा देंगी। लेकिन बात यहीं नहीं थमीं, मामले ने और तूल तब पकड़ा जब हाल ही में कंगना ने रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर और करण जौहर पर निशाना साधा। कंगना ने तापसी और स्वरा को आलिया और अनन्या से बेहतर एक्ट्रेस तो बताया लेकिन बी ग्रेड एक्ट्रेस बताया। इसके बाद तापसी ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उनको करारा जवाब दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!