Breaking News :
>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर भड़की कंगना : दिया करारा जवाब, ट्वीट में लिखा, ‘मुझ पर हंस लो…..’

आकाश ज्ञान वाटिका, ८ जनवरी २०२१, शुक्रवार। खूबसूरत अदाकारा कंगना रनोट बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक हैं जो सामाजिक-राजनीति मुद्दों पर हमेशा खुलकर बोलती हैं। वह कई मौकों पर बयान देने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। अब कंगना रनोट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को ट्विटर पर आड़े हाथ लिया है। दरअसल पवन खेड़ा ने हाल ही में कंगना रोनट का ट्विटर पर मजाक उड़ाया था।

उनके इस मजाक का अभिनेत्री ने करारा जवाब दिया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। कगंना रनोट ने पवन खेड़ा को जवाब देने के लिए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने संघर्ष को याद किया है। साथ ही कहा कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तब भी बहुत से लोग उनपर हंस रहे थे, लेकिन आज वही लोग रो रहे हैं।

पवन खेड़ा पर कटाक्ष करते हुए कंगना रनोट ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मुझ पर हंस लो। मैं जब फिल्म इंडस्ट्री में आई थी तो हर कोई मुझ पर हंसता था। वे मेरी बोलने की शैली पर हंसते थे। मेरे बालों का मजाक बनाते थे। मेरे कपड़ों, मेरी कमजोर इंग्लिश पर हंसते थे। वह खूब हंसे… इसके बाद वह रोए। अब भी रो रहे हैं। हा हा हा। हंसो, खूब हंसो, हंसते रहो।’

गौरतलब है कि हाल ही में कंगना रनोट ने अपने एक ट्वीट में लिखा था, ‘किसी भी विषय पर बहस करने की क्षमता के चलते बहुत से लोग मुझसे चिढ़ते हैं। कैसे मैं अपने विरोधियों के दिमाग को पढ़ लेती हूं और किसी भी सब्जेक्ट पर एक्सरे कर लेती हूं। ईर्ष्या न करें और न ही गुस्सा हों। अपनी बुद्धिमत्ता को मजबूत और तेज करने की कोशिश करें। खुद को मजबूत करने पर ध्यान दें।’

बुधवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कंगना रनोट के इस ट्वीट का मजाक उड़ाते हुए अपने ट्वीट में लिखा था कि 2021 का साल कम से कम ह्यूमर से भरपूर रहने वाला है। पवन खेड़ा के इस ट्वीट का अब अभिनेत्री ने बेबाकी से जवाब दिया है। आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रनोट ने ट्विटर पर 30 लाख फॉलोअर्स की संख्या पार कर ली है।

इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘सभी का शुक्रिया, मैंने पिछले अगस्त को इसको ज्वॉइन किया था। यह मेरी टीम का ट्विटर हैंडल था जिसपर कुछ हजार फॉलोअर्स थे। मैंने कभी नहीं सोचना था कि इतनी जल्दी 30 लाख हो जाएंगे। ट्विटर ने कई बार विचलित भी किया, लेकिन यह मजेदार है, शुक्रिया’।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!