Breaking News :
>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
देश

कमलनाथ सरकार की मंत्री नहीं पढ़ पाईं गणतंत्र दिवस पर लिखा संदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री इमरती देवी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हुआ यूं कि मंत्री साहिबा गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्पीच नहीं पढ़ पाईं और इस काम को उन्होंने कलेक्टर से करने को कहा।

पेपर पर लिखा संदेश पढ़ने में दिक्कत

ग्वालियर के एसएएफ ग्राउंड में 26 जनवरी के कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जहां मुख्य अतिथि के तौर पर मंत्री इमरती देवी ने शिरकत की, लेकिन उन्हें कार्यक्रम को बीच में छोड़कर जाना पड़ा। दरअसल, कार्यक्रम के दौरान पेपर पर लिखा संदेश पढ़ने में उन्हें काफी दिक्कत हो रही थी। बमुश्किल वे 50 शब्द ही पढ़ सकी होंगी, जिनमें से काफी कुछ वे गलत पढ़ गईं। वे निर्माण जैसे मामूली शब्द को भी पढ़ने में काफी बार अटकीं। कुछ शब्द पढ़ने के बाद उन्होंने बाकी का बचा संदेश नहीं पढ़ा। उन्होंने यह कहते हुए संदेश पढ़ना छोड़ दिया कि कलेक्टर साहब पढ़ेंगे। जिसके बाद बाकी का संदेश वहां मौजूद ग्वालियर के कलेक्टर भरत यादव ने पढ़ा।

अपनी सफाई में मंत्री जी ने कहा

मंत्री जी के संदेश न पढ़ पाने की चौतरफा किरकिरी होने के बाद इमरती देवी ने अपनी सफाई में कहा है कि वे बीमार हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले दो दिनों से बीमार थीं, आप डॉक्टर से पूछ सकते हैं। लेकिन यह ठीक है। कलेक्टर ने इसे (भाषण) ठीक से पढ़ा।’

12वीं पास इमरती देवी, सिंधिया की करीबी

आपको बता दें कि इमरती देवी 12वीं पास हैं और डबरा विधानसभा सीट से लगातार तीन चुनावों में जीत दर्ज करती आईं हैं। 2018 चुनाव में भी उन्होंने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। वर्तमान में मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में मंत्री हैं। कहा जाता है कि वे कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य नाथ सिंधिया की खास हैं। मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान उन्होंने खुले मंच से सिंधिया के मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी।

विवादों से पुराना नाता

मंत्री इमरती देवी का विवादों से पुराना नाता रहा है। हाल में इमरती देवी की भाषण के दौरान जुबान फिसल गई थी और वह कह बैठी थीं कि मध्य प्रदेश में अब कोई भी लीगत काम नहीं होगा। शिवपुरी के बैराड़ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि जब प्रदेश में हमारी सरकार नहीं थी, तो हमारी सुनवाई नहीं होती थी। इस दौरान उऩ्होंने कहा कि अब आपको कोई लीगत काम नहीं होगा। हालांकि कुछ मिनट रुककर उन्हें एहसास हुआ कि वे गलत बोल गई हैं। उनका फाइलें देखकर नींद आ जाने वाला भी बयान काफी सुर्खियों में रहा। दरअसल, बीतें दिनों उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि भोपाल में मंत्रालय में टेबल पर फाइलें देखकर नींद आने लगती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!