Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्रीय मंत्री स्मृति बोलीं : “महिलायें याद करें, अपने दिल को टटोलें कि कैसे शाम नहीं, बल्कि दिन भी घर से निकलने में डराता था”

देश की खातिर वापस लिए कृषि कानून

एक शौचालय न बनवा पाया पचास साल राज करने वाला परिवार

बनी रहेगी भाजपा सरकार, तब मिटेगा भ्रष्टाचार : स्मृति ईरानी  

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 नवम्बर 2021, रविवार, लखनऊ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शनिवार को आयोजित नौवें और अंतिम कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम में अवध क्षेत्र की प्रबुद्ध महिलाएं बुलाई गई थीं। बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रबुद्ध का मतलब शिक्षा, कारोबार, प्रतिष्ठा आदि से नहीं है। एक परिवार में जन्म लेकर दूसरे परिवार को समृद्ध करने वाली हर महिला प्रबुद्ध है। मुश्किल दौर में खुद पानी पीकर परिवार के अन्य सदस्यों को रोटी खिला देने की शिक्षा बेटी को देने वाली महिला प्रबुद्ध है। कानून व्यवस्था को अंतर समझाते हुए बोलीं कि आज बेटी घर की दहलीज के बाहर जाए तो विश्वास रहता है कि वह सिर उठाकर गई है तो सिर झुकाकर नहीं लौटेगी।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने माइक संभाला तो प्रदेश के पुराने दिनों की याद अपने अंदाज में दिलाने का भरसक प्रयास किया। बोलीं कि महिलाएं याद करें, अपने दिल को टटोलें कि कैसे शाम नहीं, बल्कि दिन भी घर से निकलने में डराता था। महिला-बेटियों का उत्पीड़न होता था तो एक राजनीतिक दल के सर्वेसर्वा कहते थे कि लड़के हैं, गलती हो जाती है। घर की दहलीज लांघना भी चुनौती थी। मोदी-योगी सरकार के बाद आए बदलाव का उल्लेख विभिन्न उदाहरणों से करते हुए स्मृति ने हुंकार भरी अब कोई किसी बेटी का दुपट्टा उड़ाएगा तो सलाखों के पीछे होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया तो तंज कसा गया कि यह कैसी सरकार है, लेकिन परिवारों ने समझा कि यही दरकार है। मंत्री ने कहा कि सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, सम्मान भी मिला। पहले महिला अपना बैंक खाता खुलवाने में हिचकती थी, आज वह बैंक सखी बनकर दूसरों के खाते खुलवा रही है। उन्होंने कई योजनाओं का उल्लेख करते हुए महिलाओं को समझाया कि मोदी और योगी सरकार कैसे महिलाओं के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली नौ महिलाओं को सम्मानित भी किया।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए स्मृति ने कहा कि रायबरेली में 50 साल एक परिवार ने एकछत्र राज किया। वहां पांच लाख परिवारों के लिए मोदी सरकार ने पांच लाख शौचालय बनवाए। पहले शासन करने वाले पंद्रह लाख की आबादी के लिए एक शौचालय नहीं बनवा पाए। मोदी सरकार ने बिना भेदभाव किए बीस लाख लोगाें को मुफ्त टीका और राशन दिया, जबकि क्षेत्र की सांसद आने से इन्कार करती हैं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद गीता शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कृषि कानून वापस लिए जाने पर कई तरह की बातें विपक्ष कर रहा है। उन्होंने उदाहरण दिया कि यदि कोई बेटी किसी लफंगे से शादी करने पर आमादा हो जाए, तब दूसरी वजहों से माता-पिता को मजबूरन झुकना पड़ता है। उसी स्थिति में कृषि कानून देश की खातिर वापस लिए गए हैं। मंच पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक और क्षेत्रीय अध्यक्ष गोदावरी मिश्रा भी थीं।

विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने जोर दिया कि देश-प्रदेश की तुलना और मोदी-योगी के राज के पहले की स्थिति को देखते हुए करना होगा। सीमा पर जवानों को दुश्मन पर गोली चलाने की अनुमति नहीं थी और यहां यूपी में गुंडागर्दी की सरकार थी। उन्होंने कहा कि यहां अधिकारी आज भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं, क्योंकि वह मानते हैं कि सरकारें आती-जाती रहती हैं। उन्हें पिछली सरकार ने बिना मैरिट के तैनाती दी। जब उन्हें भरोसा हो जाएगा कि भाजपा की सरकार ही रहेगी, तब सुधरेंगे। शोभा ने कहा कि यह यूपी नहीं, देश का चुनाव होने वाला है। अयोध्या के मंदिर में भगवान राम को बिठाने के लिए योगी तो देश को आगे बढ़ाने के लिए मोदी जरूरी हैं।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!