Breaking News :
>>जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश>>सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन>>जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम>>वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
मनोरंजन

काजोल-अजय का ऑनस्क्रीन मिलन, तानाजी में यह स्पेशल रोल निभाएंगी काजोल

मुंबई। काजोल और अजय देवगन लंबे समय से किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आये हैं. दोनों से ही लगातार मीडिया यह सवाल पूछता रहा कि दोनों कब एक साथ किसी फिल्म का हिस्सा बनेंगे। और इसके जवाब में दोनों ने ही यही कहा कि जब भी उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी तब दोनों साथ आयेंगे. तो अब वह वक़्त आ चुका है, उनके फैन्स के लिए खुशखबरी है.

दोनों एक साथ एक फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं और वह फिल्म खुद अजय देवगन के होम प्रोडक्शन में ही बन रही है. फिल्म है ताना जी. अजय अपनी इस बहुचर्चित फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और वह इसे बेस्ट बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं. काजोल अजय देवगन की इस फिल्म का हिस्सा बन रही हैं. लेकिन वह फिल्म में सिर्फ कैमियो किरदार में ही नजर आएंगी.

जी हां, काजोल इस फिल्म में कोली वारियर की पत्नी के किरदार में होंगी. चूंकि काजोल मराठी भाषा अच्छी तरह बोल पाती हैं और वह इस भाषा को लेकर सहज हैं, इसलिए उन्होंने इस फिल्म को करने का फैसला लिया है. यह अजय देवगन का ही आइडिया रहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनें.

अजय और काजोल ने 2010 में टूनपुर का सुपर हीरो में साथ में स्क्रीन शेयर की थी. इसके बाद से दोनों ने साथ में कोई फिल्म नहीं की थी. लेकिन इस बार वह अपने फैन्स को खुशखबरी दे रहे हैं और साथ आ रहे हैं. बता दें कि इसी साल फरवरी में दोनों ने शादी के 19 साल पूरे किये हैं.

काजोल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह राज भी खोला था कि उनके परिवार वाले नहीं चाहते थे कि करियर के जिस मुकाम पर काजोल हैं, उस वक़्त वह शादी करें. लेकिन फिर भी काजोल ने शादी कर ली थी. काजोल और अजय ने प्यार तो होना ही था, इश्क, राजू चाचा, हलचल जैसी फिल्मों में साथ काम किया है.

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!