Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
राजनैतिक-गतिविधियाँ

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हमारी सरकार आएगी तो हम अधिकारियों को बना देंगे मुर्गा

पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर  विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम अधिकारियों को मुर्गा बना देंगे। हमने बहुत सारे अधिकारियों की लिस्ट बनाई है, जिन्हें हम मुर्गा बनाने वाले हैं। भाजपा नेता ने कहा कि अभी के सरकारी अधिकारी अगर हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान किया तो हमने भी कोई चूड़ी नहीं पहन रखी है। हम शराफत से काम करते हैं इसका मतलब ये नहीं हमें मर्यादा तोड़ने नहीं आता।

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कैलाश विजयवर्गीय कहते हैं कि जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन जाएगी, भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बन जाएगा। तो वे अधिकारी जो चमचागीरी कर रहे हैं, भ्रष्टाचार कर रहे हैं, हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं। उनकी सूची बन रही है। उनकी सूची बनने के बाद शोले का वही डायलॉग होगा कि अब तेरा क्या होगा कालिया।

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य के अधिकारियों को धमकी दी है।उन्होंने पुरुलिया में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम अधिकारियों को मुर्गा बना देंगे। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।विजयवर्गीय ने कहा कि हमने बहुत सारे अधिकारियों की लिस्ट बनाई है, जिन्हें हम मुर्गा बनाने वाले हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये सरकारी अधिकारी अगर हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान किया तो हमने भी कोई चूड़ी नहीं पहन रखी है। हम शराफत से काम करते हैं इसका मतलब ये नहीं हमें मर्यादा तोड़ने नहीं आता।

जानकारी हो कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचेंगे। यह उनका दूसरी बार पीएम बनने के बाद पहला कोलकाता दौरा है। इस दौरान राजभवन में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे मुलाकात कर सकती हैं।

पीएम का कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में भाग लेने सहित कई कार्यक्रमों में शिरकत करने का कार्यक्रम है। खबर है कि पीएम अपराह्न करीब 3.30 बजे विशेष विमान से नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे, जहां राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अलावा राज्य सरकार की तरफ से शहरी विकास मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता पीएम का स्वागत करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!