Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

‘‘कैलाश’’ : एक संघर्षमय जीवन की कहानी

साभार : ऑनरी कैप्टेन श्याम सुन्दर कांडपाल (से.नि.) मो. : 9289342948

बहुत गरीबी में गुजर रहा था, “कैलाश का घर / परिवार

कैलाश ने बहुत संघर्ष किया, हम जानते हैं पर कभी उसने अपना दुःख नहीं बताया : ऑनरी कैप्टेन श्याम कांडपाल (से.नि.)

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 23 अप्रैल 2025, देहरादून। आज मैं एक चरित्र को जोड़ना चाहता हूँ जो हमेशा याद आता हैं, उसका नाम था ‘‘कैलाश’’। कैलाश के पिताजी का स्वर्गवास जल्दी हो गया था और उसकी ईजा (माताजी) उसे गोद में लेकर घर के सारे काम करती थी। उसका एक बड़ा भाई भी था। घर बहुत गरीबी में गुजर रहा था। यहाँ पर एक बात जोर देकर कहना चाहता हूँ कि पहाड़ के गाँव में अन्न की कमी भी कभी किसी को नहीं थी। हाँ, पैसे की जरूर कमी थी इसलिए परेशानी होती थी। कैलाश हमारे साथ ही बड़ा हो रहा था और हमारे साथ ही खेलता था। उसके बड़े भाई की नौकरी लग गई थी और शादी भी हो गई थी, परंतु कैलाश और उसकी ईजा (माताजी) के लिए गरीबी जस की तस थी। मुझे याद है मेरी दादी माँ जो बहुत ही उदार दिल की थी तथा कैलाश की ईजा की बहुत मदद करती थी। कैलाश के स्कूल का खर्च नहीं निकल पा रहा था तो उसने गाँव के एक दादाजी के रोजमर्रा के काम काज में हाथ बंटवाकर, एक प्रकार से नौकरी सी कर ली थी। वह दादाजी के लिए पानी और लकड़ी ला देता था बदले मैं दादाजी उसके स्कूल की फीस भर देते थे और कितबें भी खरीद देते थे। उसके घर का सामंजस्य बहुत खराब था ।
कैलाश बहुत होनहार था और उसने हाई स्कूल की परीक्षा पास कर ली, जिसे पास करना उन दिनों बहुत कठिन होता था। कैलाश बहुत ही उदास रहता था, उसे अपना भविष्य अंधकारमय लगता था। घर से परेशान, वह खेलने भी नहीं आता था। जब हम खेलते थे वह दादाजी के काम करता था। तब हम उसके दुःख को नहीं समझ सकते थे। जब उसकी हालत बहुत खराब हो गई तो वह हरिद्वार चला गया और हम भी अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए। उसकी ईजा का भी स्वर्गवास हो गया था। कहते हैं कैलाश तभी घर आया था। में भी नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर ही रहता था और कभी मुलाकात नहीं हुई। लोग बताते थे कि कैलाश ने शादी कर ली तथा किसी सेठ के घर में रहता है और उनकी सेवा करता है। कैलाश ने बहुत संघर्ष किया, हम जानते हैं पर कभी उसने अपना दुःख नहीं बताया। समय चलता गया जो कि समय की आदत है, एक दिन कैलाश इस दुनिया से चला गया। इस खबर से मुझो बहुत निराशा हुई। कहते हैं वह जिस जगह रहता था वहा कोई दुर्घटना हो गई थी। जब भी उसकी बात होती है, तो मन कहता है कि क्या उसको इस दुनिया में केवल संघर्ष के लिए ही भेजा था। उसका परिवार कहाँ होगा और किस हालत में होगा, यह बात हमेशा दिल में रहती है, पर इसका उत्तर किसी के पास नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!